वाराणसी: सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का मामला पकड़ा गया। विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने एक ठग व्यक्ति को उस समय पकड़ लिया, जब वह कर्नाटक से आयी एक महिला से वीआईपी दर्शन के नाम पर चार हजार रुपये ठग रहा था। सिगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि कर्नाटक की श्रद्धालु महिला से चार हजार रुपये की ऑनलाइन पेमेंट को ठग ने अपने मोबाइल में करा लिया। तभी उनकी नजर पुजारी जैसे दिख रहे ठग पर चली गई, उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठग को रोका और महिला को पूरी राशि वापस दिला दिया। बाद में श्रद्धालु महिला को निशुल्क बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी कराए। Panchang | आज का पंचांग | श्रावण कृष्णपक्ष षष्ठी उन्होंने बताया कि ठगी करने वाले व्यक्ति को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उसे आगे से किसी भी श्रद्धालु से ठगी नहीं करने की हिदायत दी गई है। इसी के साथ विश्वनाथ मंदिर के चारों ओर निगरानी बढ़ा दी गई है, जिससे इस तरह की ठगी करने वाले लोगों को चिन्हित कर पकड़ा जा सके। आज हनुमान जी का आशीर्वाद इन राशि को मिलेगा, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल मढ़ौरा में युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
वाराणसी: सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का मामला पकड़ा गया। विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने एक ठग व्यक्ति को उस समय पकड़ लिया, जब वह कर्नाटक से आयी एक महिला से वीआईपी दर्शन के नाम पर चार हजार रुपये ठग रहा था।
विज्ञापन
सिगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि कर्नाटक की श्रद्धालु महिला से चार हजार रुपये की ऑनलाइन पेमेंट को ठग ने अपने मोबाइल में करा लिया। तभी उनकी नजर पुजारी जैसे दिख रहे ठग पर चली गई, उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठग को रोका और महिला को पूरी राशि वापस दिला दिया। बाद में श्रद्धालु महिला को निशुल्क बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी कराए।
उन्होंने बताया कि ठगी करने वाले व्यक्ति को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उसे आगे से किसी भी श्रद्धालु से ठगी नहीं करने की हिदायत दी गई है। इसी के साथ विश्वनाथ मंदिर के चारों ओर निगरानी बढ़ा दी गई है, जिससे इस तरह की ठगी करने वाले लोगों को चिन्हित कर पकड़ा जा सके।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ