सीसीटीवी, वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया के आधार पर हो रही पहचान, लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई छपरा: 25 जुलाई 2026 को छपरा में बंद के दौरान थाना चौक एवं नगरपालिका चौक पर हुई हिंसा, तोड़फोड़ और पुलिस वाहन में आगजनी के मामले में सारण पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उपद्रवियों की पहचान करने में सारण पुलिस की मदद कीजिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग तथा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। अब तक तोड़फोड़ और हिंसा में शामिल कई युवकों को हिरासत में लिया जा चुका है। लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस पर हमला करने तथा अन्य गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। छपरा में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की प्रदेश पदाधिकारी बैठक सम्पन्न, नई जिला कार्यसमिति की घोषणा पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल पर हमला किया, पुलिस वाहनों एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया। इतना ही नहीं, आम नागरिकों और अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे मीडिया कर्मियों पर भी लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक सारण पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से चिन्हित किए गए संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए आम लोगों से उनकी पहचान करने में सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा प्रशासन का इस्तेमाल कर हमारे नेताओं को परेशान कर रही : प्रशांत किशोर यदि किसी व्यक्ति को जारी तस्वीरों में दिख रहे उपद्रवियों की पहचान संबंधी जानकारी हो, तो वह निम्नलिखित नंबरों पर सारण पुलिस को सूचना दे सकता है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण: 9031827135 पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय): 9031827144 जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष: 9031036406 नगर थानाध्यक्ष: 9031827154 पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा उपद्रवियों की पहचान संबंधी जानकारी साझा कर दोषियों को कानून के कटघरे तक पहुंचाने में मदद करें।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सीसीटीवी, वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया के आधार पर हो रही पहचान, लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
छपरा: 25 जुलाई 2026 को छपरा में बंद के दौरान थाना चौक एवं नगरपालिका चौक पर हुई हिंसा, तोड़फोड़ और पुलिस वाहन में आगजनी के मामले में सारण पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उपद्रवियों की पहचान करने में सारण पुलिस की मदद कीजिए
पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग तथा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। अब तक तोड़फोड़ और हिंसा में शामिल कई युवकों को हिरासत में लिया जा चुका है। लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस पर हमला करने तथा अन्य गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल पर हमला किया, पुलिस वाहनों एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया। इतना ही नहीं, आम नागरिकों और अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे मीडिया कर्मियों पर भी लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से हमला किया गया।
सारण पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से चिन्हित किए गए संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए आम लोगों से उनकी पहचान करने में सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
यदि किसी व्यक्ति को जारी तस्वीरों में दिख रहे उपद्रवियों की पहचान संबंधी जानकारी हो, तो वह निम्नलिखित नंबरों पर सारण पुलिस को सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण: 9031827135
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय): 9031827144
जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष: 9031036406
नगर थानाध्यक्ष: 9031827154
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा उपद्रवियों की पहचान संबंधी जानकारी साझा कर दोषियों को कानून के कटघरे तक पहुंचाने में मदद करें।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ