Chhapra: CUET-UG 2026 के माध्यम से आचार्य नरेंद्र देव पब्लिक स्कूल, खलपुरा के 9 छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया है। इन सभी छात्रों ने काउंसलिंग के प्रथम चरण में ही विभिन्न कॉलेजों में अपनी सीट सुनिश्चित कर ली है। यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की केवल शुरुआत है, क्योंकि आगामी काउंसलिंग चरणों में उन्हें और भी प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में विद्यालय के 9 छात्रों ने विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त किया था। इस वर्ष हमने केवल प्रथम चरण में ही उस उपलब्धि की बराबरी कर ली है। आज का पंचांग | आषाढ़ शुक्लपक्ष पंचमी विद्यालय को पूर्ण विश्वास है कि आगामी चरणों में अनेक अन्य छात्र भी दिल्ली विश्वविद्यालय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (गया), महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (मोतिहारी) सहित देश के अन्य प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त करेंगे। नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर महापौर का एक्शन, कहा- विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं इस वर्ष विद्यालय के कक्षा 12वीं के वर्ष 2024, 2025 और 2026 के तीनों बैचों के छात्र विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। गणित, जीव विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। डीएम एवं एसएसपी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण विशेष रूप से, कई विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट CUET स्कोर के आधार पर मानविकी (Humanities) के प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश सुनिश्चित किया है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था का प्रतिफल है। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि आगामी काउंसलिंग चरणों के बाद यह उपलब्धि और भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: CUET-UG 2026 के माध्यम से आचार्य नरेंद्र देव पब्लिक स्कूल, खलपुरा के 9 छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया है। इन सभी छात्रों ने काउंसलिंग के प्रथम चरण में ही विभिन्न कॉलेजों में अपनी सीट सुनिश्चित कर ली है। यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की केवल शुरुआत है, क्योंकि आगामी काउंसलिंग चरणों में उन्हें और भी प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में विद्यालय के 9 छात्रों ने विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त किया था। इस वर्ष हमने केवल प्रथम चरण में ही उस उपलब्धि की बराबरी कर ली है।
विद्यालय को पूर्ण विश्वास है कि आगामी चरणों में अनेक अन्य छात्र भी दिल्ली विश्वविद्यालय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (गया), महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (मोतिहारी) सहित देश के अन्य प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त करेंगे।
इस वर्ष विद्यालय के कक्षा 12वीं के वर्ष 2024, 2025 और 2026 के तीनों बैचों के छात्र विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। गणित, जीव विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
विशेष रूप से, कई विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट CUET स्कोर के आधार पर मानविकी (Humanities) के प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था का प्रतिफल है। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि आगामी काउंसलिंग चरणों के बाद यह उपलब्धि और भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ