Breaking News

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले डॉ. राहुल राज, कई मांगों पर सौंपा ज्ञापन

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Patna: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राहुल राज ने बुधवार को बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात कर राज्य के शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, शनिवार को अर्ध कार्यदिवस लागू करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान डॉ. राहुल राज ने कहा कि वित्त रहित शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सीमित संसाधनों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने वाले इन शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा मंत्री से धरनारत शिक्षकों की न्यायोचित मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने का आग्रह किया।

RC Jewellers
विज्ञापन

उन्होंने राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को अर्ध कार्यदिवस (हाफ वर्किंग डे) लागू करने का भी प्रस्ताव रखा। उनका कहना था कि इससे शिक्षकों को शैक्षणिक तैयारी, विद्यार्थियों के मूल्यांकन, पाठ योजना और अभिलेख संधारण जैसे कार्यों के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

डॉ. राहुल राज ने शिक्षा मंत्री के समक्ष वित्त रहित शिक्षकों के लिए पूर्ण वेतनमान, वित्तीय उन्नयन, वार्षिक वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा शिक्षक रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया में शिक्षकों से विकल्प लेने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर स्पष्ट नीति बनाकर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जाना आवश्यक है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मुलाकात के बाद डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। यदि शिक्षक सम्मानित और संतुष्ट होंगे, तभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि शिक्षा मंत्री शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

वहीं, शिक्षक समुदाय ने डॉ. राहुल राज की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से शिक्षकों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल होगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें