Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संभावित चुनावी गतिविधियों के बीच भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, शिक्षाविद् एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों, प्राचार्यों और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने शिक्षक हितों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें समर्थन देने की बात कही। बैठक में मौजूद शिक्षक प्रतिनिधियों का कहना था कि डॉ. राहुल राज ने प्रोन्नति, एचआरए, एरियर भुगतान, सेवा शर्तों, स्थानांतरण, प्रभारी नियुक्ति तथा अन्य लंबित मामलों को लगातार विभिन्न स्तरों पर उठाया है। उनका दावा था कि बिना किसी संवैधानिक पद पर रहते हुए भी उन्होंने शिक्षक समाज की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए हैं। जेपीयू के पक्के मार्ग पर ताला, कीचड़ से गुजरने को मजबूर छात्र; आरएसए ने दी धान रोपाई आंदोलन की चेतावनी माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज ऐसे नेतृत्व की अपेक्षा करता है जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहे। वहीं संघ के उपाध्यक्ष नज़बुल्ला खां ने डॉ. राहुल राज की सक्रियता और शिक्षक सम्मान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। वरिष्ठ शिक्षक नेता प्रमोद राम ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं और डॉ. राहुल राज इस दिशा में सक्रिय रहे हैं। बिहार के सीवान में जाली नोट का बड़ा खुलासा: घर में चल रही थी ‘फर्जी करेंसी फैक्ट्री’, 5.45 लाख के नकली नोट जब्त कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्यों ने भी दावा किया कि डॉ. राहुल राज ने विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों की समस्याएं सुनीं तथा एचआरए की समान व्यवस्था, लंबित प्रोन्नति, एरियर भुगतान, वित्त रहित शिक्षकों की मांगों और प्रभारी नियुक्ति जैसे मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया। कोसी बराज से छोड़ा गया 1.25 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, तटवर्ती इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी अपने संबोधन में डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षक समाज का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें शिक्षक समाज का समर्थन मिलता है तो वे विधान परिषद में शिक्षक हितों से जुड़े सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों, प्राचार्यों और शिक्षक नेताओं ने शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने की बात कही तथा डॉ. राहुल राज के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संभावित चुनावी गतिविधियों के बीच भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, शिक्षाविद् एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों, प्राचार्यों और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने शिक्षक हितों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें समर्थन देने की बात कही।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद शिक्षक प्रतिनिधियों का कहना था कि डॉ. राहुल राज ने प्रोन्नति, एचआरए, एरियर भुगतान, सेवा शर्तों, स्थानांतरण, प्रभारी नियुक्ति तथा अन्य लंबित मामलों को लगातार विभिन्न स्तरों पर उठाया है। उनका दावा था कि बिना किसी संवैधानिक पद पर रहते हुए भी उन्होंने शिक्षक समाज की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए हैं।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज ऐसे नेतृत्व की अपेक्षा करता है जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहे। वहीं संघ के उपाध्यक्ष नज़बुल्ला खां ने डॉ. राहुल राज की सक्रियता और शिक्षक सम्मान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। वरिष्ठ शिक्षक नेता प्रमोद राम ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं और डॉ. राहुल राज इस दिशा में सक्रिय रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्यों ने भी दावा किया कि डॉ. राहुल राज ने विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों की समस्याएं सुनीं तथा एचआरए की समान व्यवस्था, लंबित प्रोन्नति, एरियर भुगतान, वित्त रहित शिक्षकों की मांगों और प्रभारी नियुक्ति जैसे मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया।
अपने संबोधन में डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षक समाज का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें शिक्षक समाज का समर्थन मिलता है तो वे विधान परिषद में शिक्षक हितों से जुड़े सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों, प्राचार्यों और शिक्षक नेताओं ने शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने की बात कही तथा डॉ. राहुल राज के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।