नई दिल्ली, 10 जुलाई (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (बीबीएल) पहली बार भारत में कदम रखने जा रही है। दिसंबर में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में बीबीएल का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार होगा, जब कोई मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित किया जाएगा। कई महीनों से चल रही चर्चाओं के बाद शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में आयोजित विशेष कार्यक्रम में इस ऐतिहासिक मुकाबले की आधिकारिक घोषणा की गई। बिहार में 10 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण, डॉ. गगन बने गया नगर निगम के नगर आयुक्त इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। 12 दिसंबर को होने वाले इस मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच 38 हजार दर्शकों की क्षमता वाले चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग आयोजकों को उम्मीद है कि क्रिकेट प्रेमी चेन्नई में होने वाले इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए स्टेडियम को पूरी तरह भर देंगे। बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा ने बदला उम्मीदवार, अभिषेक बंटी की जगह नीरज कुमार सिन्हा को बनाया प्रत्याशी बीबीएल ने इस मुकाबले के लिए क्रिकेट कैलेंडर में भी खास समय चुना है। ऑस्ट्रेलिया में यह मैच शाम के समय खेला जाएगा, जबकि भारत में इसकी शुरुआत दोपहर में होगी। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू होगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में बीबीएल का यह पहला कदम माना जा रहा है और इसे लीग के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: नीरज कुमार सिन्हा होंगे प्रत्याशी, अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों ने चुनाव लड़ने में जताई असमर्थता
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 10 जुलाई (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (बीबीएल) पहली बार भारत में कदम रखने जा रही है।
विज्ञापन
दिसंबर में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में बीबीएल का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार होगा, जब कोई मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
कई महीनों से चल रही चर्चाओं के बाद शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में आयोजित विशेष कार्यक्रम में इस ऐतिहासिक मुकाबले की आधिकारिक घोषणा की गई।
इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। 12 दिसंबर को होने वाले इस मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स की टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
यह मैच 38 हजार दर्शकों की क्षमता वाले चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग आयोजकों को उम्मीद है कि क्रिकेट प्रेमी चेन्नई में होने वाले इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए स्टेडियम को पूरी तरह भर देंगे।
बीबीएल ने इस मुकाबले के लिए क्रिकेट कैलेंडर में भी खास समय चुना है। ऑस्ट्रेलिया में यह मैच शाम के समय खेला जाएगा, जबकि भारत में इसकी शुरुआत दोपहर में होगी।
यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू होगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में बीबीएल का यह पहला कदम माना जा रहा है और इसे लीग के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।