Chhapra: वन महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत आज राजेन्द्र कॉलेज, छपरा में भाषण प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें एन०एस०एस० कार्यक्रम पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में स्वयं सेवक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एन. एस. एस. के विश्वविद्यालय समन्वयक प्रो० हरिश्चन्द्र और प्राचार्य प्रो० संजय कुमार के दिशा निर्देशन में आयोजित आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम 11:30 बजे तत्क्षण भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें 18 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर में आम, नींबू, गुड़हल, अशोक, अमरूद आदि के पौधे रोपे गए। मानव तस्करी-अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क मामले में एनआईए की छापेमारी, आरोपित से पांच घंटे पूछताछ अपने संदेश में प्राचार्य प्रो० संजय कुमार ने वृक्षारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी बताया और पौधों को रोपने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करने की अपील की। विक्रमशिला सेतु पर रात्रि में यातायात रहेगा बंद, आईआईटी पटना की टीम करेगी निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एन०एस०एस० के कार्यक्रम पदाधिकारीगण डॉ० तनु गुप्ता, डॉ० ऋचा मिश्रा एवं डॉ० बी० एस० साहू की सक्रिय उपस्थिति रही तथा डॉ० इकबाल जफर अंसारी एवं पूर्व जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा। बाढ़ प्रभावित आलंदी के लिए 10 करोड़ मंजूर कार्यक्रम के सफल संयोजन-संचालन में एन.एस.एस. के कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ विद्यार्थियों की सार्थक एवं सक्रिय सहभागिता रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: वन महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत आज राजेन्द्र कॉलेज, छपरा में भाषण प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें एन०एस०एस० कार्यक्रम पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में स्वयं सेवक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
एन. एस. एस. के विश्वविद्यालय समन्वयक प्रो० हरिश्चन्द्र और प्राचार्य प्रो० संजय कुमार के दिशा निर्देशन में आयोजित आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम 11:30 बजे तत्क्षण भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें 18 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर में आम, नींबू, गुड़हल, अशोक, अमरूद आदि के पौधे रोपे गए।
अपने संदेश में प्राचार्य प्रो० संजय कुमार ने वृक्षारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी बताया और पौधों को रोपने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान एन०एस०एस० के कार्यक्रम पदाधिकारीगण डॉ० तनु गुप्ता, डॉ० ऋचा मिश्रा एवं डॉ० बी० एस० साहू की सक्रिय उपस्थिति रही तथा डॉ० इकबाल जफर अंसारी एवं पूर्व जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के सफल संयोजन-संचालन में एन.एस.एस. के कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ विद्यार्थियों की सार्थक एवं सक्रिय सहभागिता रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।