Breaking News

मुख्यमंत्री ने की पटना मेट्रो परियोजना की समीक्षा, 2 जुलाई को मलाहीपकड़ी तक मेट्रो विस्तार का होगा लोकार्पण

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 29 जून (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को पटना मेट्रो रेल परियोजना का विस्तार मलाहीपकड़ी तक आम जनता को समर्पित किया जाएगा। इस विस्तार के शुरू होने से राजधानीवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, यात्रा का समय कम होगा और शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अधिक आधुनिक, सुरक्षित तथा सुविधाजनक बनेगी।

SHARDA
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना के प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट कार्ययोजना और समयसीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न निर्माण स्थलों पर समानांतर रूप से तेजी से कार्य करने, नियमित मॉनिटरिंग तथा सतत समीक्षा के माध्यम से परियोजना को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मेट्रो निर्माण के दौरान आम लोगों को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखने के लिए प्रभावी एवं वैज्ञानिक ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही पूरे पटना शहर की यातायात व्यवस्था का व्यापक अध्ययन कर जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए समग्र ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो के संचालन से राजधानीवासियों को सुरक्षित, तेज, आधुनिक और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे सड़क यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों का आवागमन अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनेगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पटना के प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप के मास्टर प्लान को भी निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजधानी के सुनियोजित विस्तार और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सैटेलाइट टाउनशिप का विकास समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से किया जाना आवश्यक है।

बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार तथा पटना मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने न्यू आईएसबीटी से आकाशवाणी तक प्रस्तावित कॉरिडोर-1 और न्यू आईएसबीटी से मीठापुर (जगनपुरा होते हुए) तक निर्माणाधीन कॉरिडोर सहित पूरी परियोजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें