Chhapra: सारण जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (NID) के तहत पाँच दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ 28 जून 2026 को दरियापुर प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के दौरान किया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने एक बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने घर-घर जाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। भाजपा सारण द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 135वीं कड़ी सुनी गई सिविल सर्जन ने बताया कि यह विशेष राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 2 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों तथा घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा प्रशिक्षित टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है। थावे -छपरा कचहरी रेलखण्ड पर पकड़े गए बिना टिकट यात्रा कर रहे 24 यात्री इस अवसर पर सिविल सर्जन, सारण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, दरियापुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी अभियान की सफलता के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (NID) के तहत पाँच दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ 28 जून 2026 को दरियापुर प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के दौरान किया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने एक बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने घर-घर जाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
सिविल सर्जन ने बताया कि यह विशेष राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 2 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों तथा घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा प्रशिक्षित टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन, सारण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, दरियापुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी अभियान की सफलता के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।