Breaking News

गरीब चौपाल में पहुंचे मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, जनसमस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन का सारण दौरा जनसरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिले के करिंगा पंचायत अंतर्गत ग्राम करिंगा स्थित गोवर्धन पैलेस में आयोजित हुआ।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अनिल कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पांडेय, महादलित आयोग के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित कई राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

SHARDA
विज्ञापन

गरीब चौपाल के दौरान मंत्री ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने पार्टी के सारण जिलाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार श्रीवास्तव के संगठन विस्तार कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन को मजबूत जनाधार दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

वहीं महादलित आयोग के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने भूमि विवाद, जाति प्रमाण-पत्र और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी जैसे मुद्दों पर चिंता जताई तथा इनके त्वरित समाधान की आवश्यकता बताई।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह एवं वरिष्ठ नेता अभिजीत राठौर ने मंत्री को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद मंत्री लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान के लिए प्रयासरत हैं।

समापन अवसर पर सारण जिलाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब चौपाल में उठाए गए मुद्दों को मंत्री स्तर पर आगे बढ़ाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से भूमि विवाद, नल-जल योजना और अन्य जनसमस्याओं को लेकर संपर्क बनाए रखने की अपील भी की।

कार्यक्रम में पार्टी जिला समिति के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें