Breaking News

शिक्षा मंत्री ने किया भारत स्काउट और गाइड के द्वारा पांच दिवसीय एकता शिविर का शुभारंभ

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

छपरा, 16 जून 2026: भारत स्काउट एवं गाइड, सारण के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय एकता शिविर-2026 का भव्य उद्घाटन मंगलवार को सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के द्वारा किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

कार्यक्रम में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट एवं गाइड कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् एवं स्वागत गीत से हुआ। इसके पश्चात सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया तथा शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्काउट एवं गाइड संगठन की कार्यसंस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कैडेट्स को सदैव मानव सेवा के लिए तत्पर रहने और समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डीओसी अमन राज ने शिक्षा मंत्री से सरकारी विद्यालयों में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। इस पर शिक्षा मंत्री ने पूर्ण सहयोग एवं आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी स्काउट एवं गाइड कैडेट्स की कार्यसंस्कृति, अनुशासन एवं सेवा भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कैडेट्स के साथ-साथ उनके अभिभावकों के योगदान को भी सराहनीय बताया।

इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सारण जिले के 20 प्रखंडों से लगभग 500 स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों ने भाग लिया।

समारोह का सफल संचालन एवं समन्वय सीपीएस के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक राजदेव राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण, मुरारी सिंह, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट)अमन राज, अश्विनी परमार, प्रणव सिंह, सीपीएस कल्याणपुर की प्राचार्या अंजू सिंह, शिविर प्रधान प्रमोद सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अंत में जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें