Breaking News

जेपीयू मोबिल कांड: छात्र नेता विशाल सिंह की गिरफ्तारी पर भड़का शोध छात्र संगठन

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कुलपति पर मोबिल फेंकने के मामले में शोध छात्र संगठन के सीवान प्रभारी विशाल सिंह राजपूत की गिरफ्तारी पर छपरा में संगठन द्वारा एक प्रेस वार्ता कर के विरोध दर्ज कराया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में संगठन के संरक्षक उज्ज्वल कुमार सिंह और छात्र नेता गुलशन यादव शामिल हुए। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर एक सोची-समझी और सुनियोजित साजिश के तहत छात्र नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने का सीधा आरोप लगाया है।

SHARDA
विज्ञापन

संरक्षक उज्ज्वल कुमार सिंह ने कहा कि आरएसए लगातार विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ आवाज उठाता रहा है। जिन लोगों के काले कारनामों का संगठन ने पर्दाफाश किया है, उन्हीं के इशारे पर यह पूरा षड्यंत्र रचा गया है।

उन्होंने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि यदि छात्र नेता वास्तव में दोषी हैं, तो घटना का वीडियो फुटेज तुरंत सार्वजनिक किया जाए। आखिर किस आधार पर यह दमनकारी गिरफ्तारी की गई है, इसका जवाब विश्वविद्यालय प्रशासन को देना ही होगा।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

कुलपति से पूछे सवाल

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

छात्र नेता गुलशन यादव ने कहा कि संगठन का इतिहास हमेशा संघर्ष और स्पष्टता का रहा है। उन्होंने कुलपति से तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि प्रशासन को जवाब देना चाहिए कि छात्रों को अंकपत्र की हार्ड कॉपी समय पर क्यों नहीं मिल रही है, परिणामों में लगातार गड़बड़ियां क्यों हो रही हैं और डिग्री मिलने में महीनों का समय क्यों लग रहा है।

नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती है और छात्र नेता जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं। शैक्षणिक अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ आरएसए का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और वे किसी भी मुकदमेबाजी के आगे घुटने नहीं टेकेंगे।

एजेंसी इनपुट के साथ

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें