Breaking News

बिहार राज्य अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप में सारण के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

Chhapra: बिहार राज्य अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप में छपरा जिला शतरंज संघ (CDCA) के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। राज्य के 38 जिलों से लगभग 254 खिलाड़ियों तथा 87 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सारण के खिलाड़ियों ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कीं।

SHARDA
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बिहार राज्य अंडर-13 गर्ल्स चैंपियन मोहिनी पंडित ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंबर श्रीवास्तव ने ओपन वर्ग में सातवां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। मानवीक त्रिपाठी ने ओपन वर्ग में 16वां स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ अनरेटेड वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

अन्य खिलाड़ियों में एंजेल ने गर्ल्स वर्ग में 16वां स्थान, मयंक सिन्हा ने ओपन वर्ग में 31वां स्थान, अपूर्व सिंह ने 35वां स्थान, रित्वि रानी ने गर्ल्स वर्ग में 41वां स्थान, आदित्य अमेया ने 79वां स्थान, वेदांत गर्ग ने 130वां स्थान तथा आकाश सिंह ने 139वां स्थान प्राप्त किया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर छपरा जिला शतरंज संघ के सचिव एवं इंटरनेशनल आर्बिटर अरविंद कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि छपरा के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है और उनका लक्ष्य केवल व्यक्तिगत चैंपियन तैयार करना नहीं, बल्कि जिले में ऐसी मजबूत एवं दीर्घकालिक शतरंज संस्कृति विकसित करना है, जिससे खिलाड़ी लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने सभी अभिभावकों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में उनके त्याग, धैर्य और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिला शतरंज संघ आने वाले समय में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अधिक प्रतियोगिताएं तथा उच्च स्तरीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

छपरा जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’, उपाध्यक्ष विक्की आनंद, डॉ. विकास सिंह, श्वेतांक राय ‘पप्पू’, सचिव अंतराष्ट्रीय आर्बिटर अरविंद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव संजय कुमार, सहायक सचिव एवं सीनियर नेशनल आर्बिटर सागर कुमार सहित संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शतरंज प्रेमियों ने सफल खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में छपरा के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर जिले तथा सारण का नाम रोशन करेंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें