पटना, 08 जून (हि.स.)। बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव तथा एक सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। नामांकन के अंतिम दिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपनी पूरी ताकत का प्रदर्शन करते हुए सभी नौ उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कराया। वहीं महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार सुनील कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान राजधानी पटना में राजनीतिक गतिविधियां पूरे दिन तेज रहीं। राजग उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने इसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान,जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई मंत्री, विधायक और गठबंधन दलों के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने विधान परिषद चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों तथा एक विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से मंत्री निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन किया। वहीं उपचुनाव के लिए ललन प्रसाद ने अपना पर्चा दाखिल किया। बिहार कैबिनेट ने ज़मीन मापी शुल्क में बढ़ोतरी समेत कुल 25 प्रस्तावों को दी मंज़ूरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधान परिषद चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर, शीला पंडित तथा भोजपुरी फिल्म अभिनेता से राजनीति में आए पवन सिंह ने नामांकन दाखिल किया। राजग की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से अशरफ अंसारी ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही राजग ने सभी नौ सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का नामांकन पूरा कर लिया। खान ग्लोबल स्टडीज़ फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका,मंगलवार को सुनवाई दूसरी ओर महागठबंधन की तरफ से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सुनील कुमार सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के साथ ही चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो गई है। विधान परिषद की इन सीटों के चुनाव को बिहार की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों की जांच, नाम वापसी और मतदान की तैयारियों पर राजनीतिक दलों की नजर रहेगी। विधानसभा में संख्याबल के आधार पर राजग को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, लेकिन विपक्ष भी इस चुनाव को राजनीतिक संदेश देने के अवसर के रूप में देख रहा है। विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर रोक 15 जून तक बढ़ी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 08 जून (हि.स.)। बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव तथा एक सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। नामांकन के अंतिम दिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपनी पूरी ताकत का प्रदर्शन करते हुए सभी नौ उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कराया। वहीं महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार सुनील कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान राजधानी पटना में राजनीतिक गतिविधियां पूरे दिन तेज रहीं। राजग उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने इसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान,जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई मंत्री, विधायक और गठबंधन दलों के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
1 / 3
विज्ञापन
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने विधान परिषद चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों तथा एक विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से मंत्री निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन किया। वहीं उपचुनाव के लिए ललन प्रसाद ने अपना पर्चा दाखिल किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधान परिषद चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर, शीला पंडित तथा भोजपुरी फिल्म अभिनेता से राजनीति में आए पवन सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
1 / 2
विज्ञापन
राजग की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से अशरफ अंसारी ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही राजग ने सभी नौ सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का नामांकन पूरा कर लिया।
दूसरी ओर महागठबंधन की तरफ से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सुनील कुमार सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के साथ ही चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो गई है।
विधान परिषद की इन सीटों के चुनाव को बिहार की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों की जांच, नाम वापसी और मतदान की तैयारियों पर राजनीतिक दलों की नजर रहेगी। विधानसभा में संख्याबल के आधार पर राजग को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, लेकिन विपक्ष भी इस चुनाव को राजनीतिक संदेश देने के अवसर के रूप में देख रहा है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।