Chhapra: नगर निकायों के अंतर्गत सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
सारण जिला के कुल 09 नगर निकायों ( नगर परिषद सोनपुर को छोड़कर) में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन कराया जाएगा। छपरा नगर निगम में समिति के 07 पदों के लिए तथा नगर पंचायतों में 03-03 पदों के लिए निर्वाचन होगा।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता विधि-व्यवस्था, अपर समाहर्त्ता विभागीय जांच, नगर आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उपस्थित थे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी भी बैठक से जुड़े रहे।
नगर निकायवार निर्वाचन कार्यक्रम:
दिनांक : 30 मई 2026
● नगर पंचायत रिविलगंज
निर्वाचन स्थल – नगर पंचायत रिविलगंज सभागार भवन, रिविलगंज
●नगर पंचायत मांझी
निर्वाचन स्थल – प्रखंड सभागार भवन, मांझी
●नगर पंचायत एकमा बाजार
निर्वाचन स्थल – नगर पंचायत सभागार भवन, एकमा
●नगर पंचायत कोपा
निर्वाचन स्थल – प्रखंड सभागार भवन, जलालपुर
●नगर पंचायत मढ़ौरा
निर्वाचन स्थल – प्रखंड सभागार भवन, मढ़ौरा
◆ दिनांक : 31 मई 2026
● नगर पंचायत परसा बाजार
निर्वाचन स्थल – प्रखंड परिसर स्थित सत्याग्रह भवन, परसा
● नगर पंचायत दिघवारा
निर्वाचन स्थल – प्रखंड सभागार भवन, दिघवारा
●नगर पंचायत मशरक
निर्वाचन स्थल – प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन, मशरक
● छपरा नगर निगम
निर्वाचन स्थल – जिला परिषद सभागार भवन
निर्वाचन प्रक्रिया का निर्धारित समय
◆ नामांकन : प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे तक
◆ मतदान संबंधी तैयारी : 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे तक
◆ मतदान : 12:00 बजे अपराह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक
◆ मतगणना (बोर्ड के समक्ष) : 02:00 बजे अपराह्न से 03:00 बजे अपराह्न तक
◆ शपथ ग्रहण : 03:00 बजे अपराह्न से 04:00 बजे अपराह्न तक।




















