Chhapra: बिहार सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारम्भ 19 मई 2026 (मंगलवार) को सारण जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत डूमरी बुजुर्ग में होगा। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी भी दी जाएगी। राष्ट्रमंडल खेल 2026: 23 जुलाई से होगा आगाज, जानिए भारतीय समयानुसार पूरा प्रतियोगिता कार्यक्रम सारण के जिला सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से बिहार के सभी जिलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर से संबंधित जानकारी एवं शिकायत दर्ज कराने हेतु निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया गया है, जिस पर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। दर्ज परिवादों के निष्पादन की समय-सीमा 30 दिन निर्धारित की गई है तथा उसकी स्थिति सहयोग पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। आज का पंचांग | आषाढ़ शुक्लपक्ष अष्टमी प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: बिहार सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारम्भ 19 मई 2026 (मंगलवार) को सारण जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत डूमरी बुजुर्ग में होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी भी दी जाएगी।
सारण के जिला सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से बिहार के सभी जिलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर से संबंधित जानकारी एवं शिकायत दर्ज कराने हेतु निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया गया है, जिस पर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। दर्ज परिवादों के निष्पादन की समय-सीमा 30 दिन निर्धारित की गई है तथा उसकी स्थिति सहयोग पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।