Breaking News

सिवान के विभिन्न विद्यालयों में डॉ राहुल राज ने शिक्षकों से किया संवाद, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिलाया भरोसा

4 Min Read

Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी एवं शिक्षक हितों के मजबूत आवाज़ डॉ राहुल राज ने सिवान जिले के विभिन्न विद्यालयों का व्यापक भ्रमण कर शिक्षक साथियों से संवाद स्थापित किया।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षिकाओं तथा प्राचार्यों से मुलाकात कर उनकी जमीनी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। विद्यालय भ्रमण के क्रम में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शिक्षक साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन

शिक्षकों ने वेतन, प्रोन्नति, सेवा सुरक्षा, विद्यालयों की आधारभूत समस्याओं, प्रशासनिक दबाव एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को डॉ राहुल राज के समक्ष रखा। डॉ राहुल राज ने सभी समस्याओं को विशेष संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लेते हुए कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर संघर्षरत रहेंगे।

विज्ञापन

शिक्षक संवाद कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सारण प्रमंडलीय सचिव संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक लंबे समय से उपेक्षा एवं जटिल समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन अब परिवर्तन का समय आ चुका है।

विज्ञापन
1 / 4
विज्ञापन

डॉ राहुल राज के नेतृत्व में शिक्षक समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देनी होगी। डॉ राहुल राज ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “जहाँ भी शिक्षक समाज को हमारी आवश्यकता होगी, हम हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़े मिलेंगे क्योंकि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों के सम्मान एवं हितों की रक्षा के बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था की कल्पना अधूरी है। वही उपस्थित शिक्षक नेता परवेज आलम ने अपने मन्तव्यों में कहा कि शिक्षक समाज अब जात-पात के झांसे में आने वाला नहीं है।

सभी शिक्षकों ने डॉ राहुल राज का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है और शिक्षक समाज परिवर्तन के लिए तैयार दिख रहा है। सिवान भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने डॉ राहुल राज के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें अपना समर्थन एवं आशीर्वाद देने का संकल्प लिया। शिक्षक साथियों ने कहा कि डॉ राहुल राज शिक्षक समाज की आवाज़ बनकर उभरे हैं और उनके नेतृत्व में शिक्षक हितों को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ सारण के प्रमंडलीय सचिव संतोष कुमार सिंह, प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी सह संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार सिंह, शिक्षक नेता पंकज कश्यप, परवेज आलम, पंकज कुमार प्रसाद, आशुतोष शर्मा, डॉ जज्ञान प्रकाश, कृष्ण कुमार, कुमारी सुषमा, विपुल नाथ त्रिपाठी, देवेंद्र यादव, भरत यादव, ओमप्रकाश तिवारी, विधायकर श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक नेता एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को उत्साह एवं ऊर्जा से भर दिया। डॉ राहुल राज ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक साथियों के स्नेह, समर्थन एवं विश्वास के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के सहयोग से सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एक नया इतिहास लिखा जाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें