Breaking News

पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी उपाय : डॉ. तोषी

2 Min Read

Chhapra: राम जयपाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 (डॉ.) कृष्ण कुमार बैठा ने की।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई–01 एवं इकाई–02 के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में इकाई–1 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं तथा वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक है।

DOON
विज्ञापन

वहीं इकाई–2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ0 तोषी ने वृक्षों एवं वनस्पतियों के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्य रूप से यह कहा की “प्राणा:वै वनस्पति:” वनस्पति हमारे प्राण हैं। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से लगाए गए पौधों की सहोदर सम नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रीता कुमारी, रागिनी कुमारी, ऋतिक राज, ऋतु कुमारी, श्वेता कुमारी, अंश राज, उज्ज्वल कुमार, मोनू कुमार, धीरज कुमार, सूरज यादव एवं मंजीत कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें