Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निजी स्कूलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की पहल की है।
उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि प्रदेश के निजी स्कूलों में मनमानी रोकने, फीस को नियंत्रित करने और छात्रों व अभिभावकों के हितों की रक्षा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
इसके तहत निजी विद्यालयों को फीस की पूरी जानकारी सार्वजनिक करना अनिवार्य होगा। साथ ही मनमानी बढ़ोतरी व अनावश्यक शुल्क पर रोक होगा।
इसके साथ ही किताबें-यूनिफॉर्म कहीं से भी खरीदने की स्वतंत्रता, छात्रों को फीस बकाया पर भी परीक्षा, परिणाम से वंचित नहीं किया जाएगा।
आदेश उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई तय की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और सुलभ बनेगी।


















