Breaking News

नगर निकायों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता: नीतीश मिश्रा

विज्ञापन

पटना, 08 मई (हि.स.)। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने शुक्रवार शाम विकास भवन स्थित नगर विकास एवं आवास विभाग के अपने कार्यालय कक्ष में विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत मंत्री ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि राज्य के नगर निकायों में लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में बिहार के शहरी क्षेत्रों में तेजी से विस्तार हुआ है और आज राज्य का शहरीकरण लगभग 17 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। इन परिस्थितियों में शहरी विकास को सुव्यवस्थित एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाना आवश्यक है।

विज्ञापन

264 नगर निकायों को बनायेंगे सुशासन और विकास का मॉडल

विज्ञापन

नीतीश मिश्रा ने कहा कि कोई भी शहर उस राज्य के सुशासन एवं विकास का प्रतिबिंब होता है। बिहार आने वाला कोई भी व्यक्ति सबसे पहले पटना और अन्य शहरों को देखकर राज्य के विकास की छवि अपने मन में बनाता है। हमारी कोशिश होगी कि राज्य के सभी 264 नगर निकायों को आवश्यक सहयोग एवं हैंड-होल्डिंग उपलब्ध कराया जाए,जिससे वे स्थानीय स्तर पर बेहतर कार्य कर सकें। विभाग की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 टाउनशिप को विकसित करना हमारी प्राथमिकता होगी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रस्तावित 11 सैटेलाइट टाउनशिप के लिए स्थल चिह्नित किए गए हैं और यह राज्य के शहरी विकास की दिशा में एक महत्वाकांक्षी एवं दूरगामी पहल है। इन टाउनशिप के विकास के साथ-साथ रोहतास में भी एक प्रस्ताव विचाराधीन है। 11 टाउनशिप को विकसित करना हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अतिरिक्त अन्य शहरी क्षेत्रों के मास्टर प्लान भी तैयार कराए जाएंगे ताकि आने वाले 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी

मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में वेस्ट मैनेजमेंट,बिजली व्यवस्था,सिटी सर्विलांस, स्वच्छता एवं आधुनिक नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में विभाग निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है और वे पूर्ण समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा,’ईश्वर मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं बिहार के लोगों की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतर सकूं।’

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें