Chhapra: विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में ऋतुराज वसंत के आगमन से उल्लासित मधुमास कि मधुमय वेला में आदिशक्ति रूपिणी ब्रह्म स्वरूप वाणी, ज्ञान तथा विद्या की अधिष्ठात्री मां शारदा की उपासना हर्षोल्लास के साथ भैया- बहन, आचार्य बंधु – भगिनी, अभिभावकगण तथा अतिथिगण के द्वारा संपन्न हुआ।
मां शारदे की पूजा विद्यालय के आचार्य राकेश कुमार मिश्रा द्वारा सनातन पद्धतियों द्वारा संपन्न की गई। पूजा अर्चना एवं हवन करते समय सभी श्रद्धालु प्रसन्न नजर दिखे।
विद्यालय के मीडिया प्रमुख अनिल कुमार आजाद ने बताया कि इस पूजा के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धकारिणी समिति के अध्यक्ष अमर नाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्र, सदस्य रजनीश सुधाकर, डॉ ओंकारनाथ, मनोज कुमार एवं अन्य सदस्य गण और भैया – बहन अभिभावकगण एवं आचार्य बंधु – भगिनी, पूर्व छात्र गण तथा अतिथिगण उपस्थित थे।
विद्यालय के प्रभारी राजेश कुमार पाठक के निर्देशन में प्रमुख राकेश कुमार मिश्रा के द्वारा पूजन समारोह की व्यवस्था की गई थी।








