Chhapra: श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, सारण द्वारा सोमवार को राजेन्द्र स्टेडियम में एक दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर नियोजन मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभी नियोजकों को धन्यवाद दिया तथा उपस्थित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह नियोजन मेला इस दिशा में एक सार्थक पहल है। इस नियोजन मेला के माध्यम में 32 नियोक्ताओं द्वारा लगभग 4 हजार रिक्तियों के विरूद्ध पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। उन्होंने सभी उपस्थित अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक नियोजकों के पास अपना निबंधन कराकर अपना बेस्ट देने के लिये प्रेरित किया। बिहार कैबिनेट ने ज़मीन मापी शुल्क में बढ़ोतरी समेत कुल 25 प्रस्तावों को दी मंज़ूरी जिलाधिकारी ने जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। खान ग्लोबल स्टडीज़ फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका,मंगलवार को सुनवाई इस अवसर पर सहायक निदेशक नियोजन, जिला नियोजन पदाधिकारी सारण, सिवान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर रोक 15 जून तक बढ़ी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, सारण द्वारा सोमवार को राजेन्द्र स्टेडियम में एक दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर नियोजन मेले का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभी नियोजकों को धन्यवाद दिया तथा उपस्थित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह नियोजन मेला इस दिशा में एक सार्थक पहल है। इस नियोजन मेला के माध्यम में 32 नियोक्ताओं द्वारा लगभग 4 हजार रिक्तियों के विरूद्ध पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। उन्होंने सभी उपस्थित अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक नियोजकों के पास अपना निबंधन कराकर अपना बेस्ट देने के लिये प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।