Breaking News

पूर्व चेयरमैन ब्रजेन्द्र बहादुर की 121वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज परिसर में होगा आयोजन

CT DESK
1 Min Read

Chhapra: शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन स्वर्गीय ब्रजेन्द्र बहादुर की 121वीं जयंती रविवार को सारण होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी।

विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव एवं पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीर कृष्ण ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर स्थित ब्रजेन्द्र बहादुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्रजेन्द्र बहादुर ने अपने कार्यकाल में छपरा नगर के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, जिसे आज भी शहरवासी याद करते हैं। उन्होंने सारण होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना की थी। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज के पदाधिकारी, चिकित्सक, छात्र-छात्राएं तथा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन करेंगे।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें