Breaking News

दून सेंट्रल स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र हरियाणा प्रवेश परीक्षा में पाई सफलता

Chhapra: शहर के प्रतिष्ठित दून सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार परिचय दिया है। विद्यालय के 16 विद्यार्थियों ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र, हरियाणा की सत्र 2026–27 की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दून सेंट्रल स्कूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का ही परिणाम है कि विद्यालय हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सफल विद्यार्थियों में आतिश कुमार, रिशभ श्रीवास्तव, आदित्य कुमार, आदित्य राज, अनीश कुमार, अनीवेश कुमार, अरण्व कुमार पांडेय, रिशु राज, मनु सिंह, मयंक कुमार, हषिॅत प्रत्युष, प्रभात शंकर, आदर्श अभिषेक, आशुतोष गुप्ता, रुद्र प्रताप एवं इशानी शामिल हैं।

DOON
विज्ञापन

निदेशक ने बताया कि विद्यालय की उपलब्धियाँ यहीं तक सीमित नहीं हैं। इसी सत्र में तीन विद्यार्थियों ने रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर ,दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल तथा दर्जनो बच्चो ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीकांत सिंह, प्रबंधक जय प्रकाश सिंह सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें