Breaking News

IPL मैच के दौरान घायल खिलाड़ी के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर, 11 मिनट में अस्पताल पहुंची एंबुलेंस

खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली और पंजाब के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले के दौरान घायल हुए खिलाड़ी लुंगी एनगिडी को त्वरित इलाज दिलाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस को महज 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाया।

SHAILFORD
विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मैच के दौरान लुंगी एनगिडी के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। उनकी हालत को देखते हुए मैच आयोजकों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और उन्हें तत्काल राजेंद्र नगर स्थित बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसीपी ट्रैफिक मध्य जिला संजय सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम से समन्वय कर ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने पूरे रूट को खाली कराया और एंबुलेंस को बिना किसी रुकावट अस्पताल तक पहुंचाया।

SHARDA
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीक ट्रैफिक के बावजूद एंबुलेंस रिकॉर्ड 11 मिनट में अस्पताल पहुंच गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई आपात स्थितियों में उनकी तत्परता और बेहतर समन्वय का उदाहरण है। अधिकारियों ने बताया कि घायल खिलाड़ी को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित टीमों ने तेजी से काम किया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें