Breaking News

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं,बेहतर प्रशिक्षण से यहां भी अंतर्राष्टीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकते: साइना नेहवाल

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 29 दिसंबर (हि.स.)। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात किया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में प्रतिभा और आधारभूत संसाधनों की कोई कमी नहीं है ,बेहतर प्रशिक्षण से यहां भी अंतर्राष्टीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

साइना नेहवाल ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बिहार बेहतर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। यह हम सब के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। पहली बार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप भी हमने पटना में हुई प्रतियोगिता में ही जीती थी। इसलिए बिहार से हमारा बहुत ही भावनात्मक संबंध है। यहां की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल आयोजनों में एक खिलाड़ी के रुप में कई बार मुलाकात हुई है मगर अब वो बिहार की खेल मंत्री भी बन गईं हैं तो आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

साइना नेहवाल ने कहा कि बिहार के खेल जगत की सकारात्मक उम्मीद और प्रबल हो गई है। यहां के खिलाड़ियों के विकास के लिए मैं हर तरह का सहयोग और योगदान देने के लिए तैयार हूं और ऐसा करने में मुझे बहुत खुशी होगी। सरकार की सकारात्मक खेल नीति के साथ साथ खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन और प्रयास से आने वाले समय में निश्चय ही बिहार से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे।

SHARDA
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सायना नेहवाल पद्म श्री, पद्म भूषण, और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भारत की एक प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था। विश्व में नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय महिला भी हैं, जिन्होंने 2010 और 2018 के राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक सहित कई अंतर्राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं ।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें