Breaking News

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बल झंडा दिवस पर सेना के जवानों को किया नमन

1 Min Read
Screenshot
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 07 दिसंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सशस्त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर देश की तीनों सेनाओं के वीर जवानों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों का अनुशासन, संकल्प और अदम्य साहस देश को सुरक्षित रखने के साथ ही नागरिकों के मनोबल को भी मजबूत करता है।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि सैनिकों की राष्ट्र के प्रति निष्ठा, कर्तव्यबोध और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देशवासियों से सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में अधिक से अधिक योगदान देने की भी अपील की।

SHARDA
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि सशस्त्र बल झंडा दिवस पर हम उन वीर पुरुषों और महिलाओं के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट करते हैं, जो अटूट साहस के साथ देश की रक्षा करते हैं। उनका अनुशासन, संकल्प और अदम्य भावना हमारे देश और नागरिकों की सुरक्षा का कवच है। उनका समर्पण कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का सशक्त उदाहरण है। आइए, हम सभी सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में योगदान करें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें