आज का पंचांग
दिनाँक 09 /06/2023 शुक्रवार
आषाढ़ कृष्णपक्ष षष्ठी
संध्या 04:20 उपरांत सप्तमी
नक्षत्र : घनिष्ठा
संध्या 05:09 उपरांत शतभिषा
चन्द्र राशि: मकर
सुबह 06:02 उपरांत कुम्भ
विक्रम संवत: 2080
सूर्योदय: 04:58 सुबह
सूर्यास्त: 06:40 संध्या
चंद्रोदय: 11:38 संध्या
चंद्रास्त :10:09 सुबह
लगन : वृषभ 05:27 सुबह
उपरांत मिथुन लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया,
चर: 04:58 सुबह 06:41 सुबह
लाभ: 06:41सुबह 08:23सुबह,
अमृत:08:23 सुबह10:06 सुबह
काल:10:06 सुबह 11:49 सुबह
शुभ: 11:49सुबह 01:31दोपहर
रोग:01:31दोपहर 03:14दोपहर
उद्देग:03:14 दोपहर04:57संध्या चर :04:57 संध्या 06:39 संध्या
राहुकाल:
सुबह 10:06 से 11:49 सुबह अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:21 से 12:16 दोपहर
दिशाशूल : पच्छिम

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी।सरकारी अधिकारियों को आज के दिन अपने लिए कुछ नया करने का विचार आएगा किंतु वे एक उलझन में फंसे रहेंगे जिससे उनका मन अशांत रह सकता हैं।
लकी नंबर
1
लकी कलर
केसरी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा।विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अपने लिए कोई नया प्रस्ताव आ सकता हैं लेकिन आपके घरवालों को वह पसंद नही आएगा।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।आज के दिन आपको अपने परिवारवालों पर व्यर्थ में संशय हो सकता हैं जिससे रिश्तों में दरार आ सकती हैं।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी।यदि आप लंबे समय से तनाव में चल रहे हैं तो उसे किसी के साथ साँझा करेंगे तो बेहतर रहेगा। बच्चों के प्रति आपके स्नेह में बढ़ोत्तरी होगी।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे लेकिन मानसिक रूप से सिर दर्द की शिकायत रह सकती हैं। परिणामस्वरुप आपको चिंता व तनाव होने की आशंका हैं।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी।निजी क्षेत्र में काम कर रहे अधिकारी कुछ बातों को लेकर तनाव में रह सकते है।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी का तो भरपूर साथ मिलेगा लेकिन आप उनसे ज्यादा आशा नही रखेंगे।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक रूप से आज के दिन कोई समस्या नही होगी लेकिन मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रह सकते हैं। किसी बात की चिंता आपको सताती रहेगी जिस कारण मन अशांत रह सकता हैं।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।यदि आप व्यापारी हैं तो पैसो के लेनदेन को लेकर सावधानी बरते क्योंकि आपके किसी ग्राहक के द्वारा आपको धोका मिलेगा।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।आपका अपने परिवारवालों के प्रति व्यवहार कटु रहने की संभावना हैं।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।आज के दिन आपके मन में एक निराशा का भाव रहेगा जिस कारण आपका अपने साथी से लगाव कम हो सकता हैं।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा।विवाहित लोगों की रुचि प्रेम के विषय में कम रह सकती हैं व उनका अपने साथी के प्रति लगाव कम होगा। इस दौरान उनमें एक निराशा का भाव रहेगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव शुक्रवार को छपरा का दौरा करेंगे। 

उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सबसे पहले छपरा चिकित्सा महाविद्यालय एवम अस्पताल पहुंचेंगे। जहां चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।   

इसके बाद समाहरणालय सभागार में डबल डेकर पुल से संबंधित प्रेजेंटेशन को देखेंगे और समीक्षा करेंगे. साथ ही निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

 

 

Chhapra: जिला के सभी प्रखंडों के पंचायत में अवस्थित मनरेगा की कम से कम पाँच प्रकार की योजनाओं की जाँच जिलाधिकारीअमन समीर के आदेश पर 7 जून 2023 को की गयी। जांचोपरांत प्राप्त प्रतिवेदनों में जाँच पदाधिकारियों ने मनरेगा की योजनाओं में कमी के कारण संबंधित पंचायत रोजगार सेवक, कनीय अभियंता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। कार्रवाई में तत्काल पी.आर.एस. पर अर्थदण्ड भी लगाया गया। गंभीर आरोप पर सेवामुक्त करने की भी सिफारिश की गयी।

संध्याकाल में जिला पदाधिकारी के द्वारा वीडियो कॉफेसिंग के माध्यम से आहूत समीक्षा बैठक में जाँचोपरांत सभी जाँच पदाधिकारी को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि जाँच रिपोर्ट पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को जिलाधिकारी ने आदेश देते हुए कहा कि प्रतिदिन सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं उनकी टीम का दिन में विभिन्न समयों पर तीर बार लाइव लोकेशन व्हाट्सऐप ग्रुप पर मांगे तथा सुनिश्चित करे कि सभी कर्मी प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थित रहें। कार्यालय समय के प्रारंभ एवं अंत होने पर उपस्थिति निश्चित रूप से लेने हेतु निदेशित किया गया।

बुधवारी जांच के दिन कोई भी पीओ, जेई, पीटीए, पीआरएस बिना जिला पदाधिकारी के आदेश के छुट्टी पर नहीं जायेंगे। जिलाधिकारी के द्वारा आदेश दिया गया कि योजना पंजी एवं सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट बनाया जाय ताकि योजनाएं की स्थिति पता चल सके। प्रखण्ड में Googls sheet share कर योजनाएं की अध्यतन स्थिति पता करने तथा उसे अपडेट करने को कहा गया। कार्य की पूर्णता पर ध्यान देने का निदेश दिया गया। सभी योजनाएं यथा शेड, खेत पोखर, आंगनवाडी केन्द्र, निजी पौधारोपण, जीविका भवन एवं अन्य का एस. ओ. पी. बनाकर सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं उनकी टीम को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

सभी योजना को पूर्णरुपेण ग्राम, पंचायत वार चार्ट बनाकर कार्य प्रारंभ एवं पूर्णता की तिथि सहित संधारित करने को कहा गया। पौधारोपण को बीआरडीएस inspection apps से सत्यापन कर रिप्लेसमेंट करने का निदेश दिया गया। अभिलेख का प्रशिक्षण जिला स्तर से प्राप्त करने को कहा गया। अभिलेख में तीन फोटो यथा कार्य शुरू से पहले, कार्य के बीच में तथा पूर्ण का फोटो निश्चित रूप से रखने हेतु निदेशित किया गया। मापी पुस्तक का सत्यापन नियमित रूप से करने को कहा गया। मस्टररोल को चेक करना पीआरएस, पीटीए, जेई एवं पीओ द्वारा आवश्यक होगा। मस्टररोल डुप्लीकेट पर कार्रवाई करने को कहा गया। मस्टर रोल की डिमांड ज्यादा होने पर एन.एम.एम.एस. पर मजदूर कम नहीं होना चाहिए। बताया गया कि सभी कार्य स्थल पर सूचना पट्ट लगाना शत प्रतिशत अनिवार्य है अन्यथा सम्बंधित पीआरएस से मनरेगा अधिनियम की धारा 25 (1) के तहत एक हजार अर्थदंड लगाने को निदेशित किया गया। सभी पौधारोपण स्थल पर चापाकल लगवाने एवं पी.ओ. मनरेगा की साप्ताहिक बैठक सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Chhapra:  बनियापुर प्रखंड कार्यालय का गुरुवार को जिलाधिकारी अमन समीर के ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के समीप अवस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारी का आवासीय भवनों की जर्जर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को आवासन हेतु जमीन चिन्हित करके उप विकास आयुक्त कार्यालय में नये आवासीय भवनों के निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने को निदेशित किया। 

उप विकास आयुक्त कार्यालय से कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को प्राक्कलन तैयार करने हेतु पत्र भेजा जाएगा। कार्यालय में पंजियों का रख-रखाव नियमानुसार नही किये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा गहरी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए लिपिक से स्पष्टीकरण पूछने एवं वेतन स्थगित रखने का आदेश दिया गया।

इस संबंध में प्रधान लिपिक से स्पष्टीकरण पूछने के साथ-साथ उसपर प्रपत्र ‘क’ गठित कर कार्रवाई हेतु पत्र भेजने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।

अवकाश प्राप्त करने वाले कर्मियों को सभी लाभ ससमय देने का स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिया गया।

 

 

 

 

नई दिल्ली, 8 जून (हि.स.)। भारत 71वें मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी करेगा। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। इस अवसर पर मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मोर्ले ने कहा कि भारत में यह आयोजन कराने का फैसला इसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, विविधता को बढ़ावा देने के लिए इसकी प्रतिबद्धता और महिला सशक्तिकरण के लिए इसके जुनून को देखकर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 में 130 से ज्यादा देशों की प्रतियोगी जुटेंगी। नवंबर एवं दिसंबर 2023 में निर्धारित ग्रैण्ड फिनाले से पहले प्रतियोगियों की छंटनी करने वाले कई राउंड होंगे, जो एक महीने तक चलेंगे।

केदारनाथ, 08 जून (हि.स.)। केदारनाथ धाम इन दिनों पूरी तरह से भक्तों से भरा हुआ है। केदारनाथ यात्रा में 45 दिनों में 8 लाख 20 हजार से अधिक भक्त धाम पहुंचककर दर्शन कर चुके हैं। औसतन प्रतिदिन 20 से 22 हजार के करीब तीर्थ यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं।

इस वर्ष केदारनाथ धाम की यात्रा पर उम्मीद से भी अधिक भक्त पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि यात्रा के पुराने सभी रिकॉर्ड टूटते जा रहे हैं। इस वर्ष जहां 45 दिन में 8 लाख 20 हजार से अधिक भक्त धाम पहुंचे हैं। वहीं पिछले वर्ष इतने ही दिनों में 7 लाख यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे थे।

उत्तराखंड के चारों धामों में सबसे अधिक यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। कठिन चढ़ाई और मौसम की तमाम दुश्वारियों के बीच भी बाबा के भक्तों की आस्था कम नहीं हो रही है, बल्कि बढ़ती ही जा रही है। अभी मानसून सीजन शुरू होने में 15 दिन से अधिक का समय बचा हुआ है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यात्रा के दो माह में केदारनाथ पहुंचने वाले भक्तों का आंकड़ा 12 लाख के पार हो जायेगा।

वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि लगभग 45 दिनों की यात्रा में अब तक आठ लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं, जिनकी संख्या निरंतर बढ़ रही है। आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। शुरुआती 20 से 25 दिनों में खराब मौसम, बारिश व बर्फवारी रही। इसके बावजूद सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर शौचालय, पेयजल, घोड़े खच्चरों के स्वास्थ्य सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकट परिस्थितियों में मेहनत की जा रही है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। साथ ही यात्रियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है और सभी कमियों को दूर किया जा रहा है।

पटना/डेहरी आन सोन, 08 जून (हि.स.)। बिहार में रोहतास जिले के दाऊद नगर सोन पुल में फंसे बालक रंजन को आज शाम 5:30 बजे 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बचाव दल के विफल होने पर पुल की दीवार को तोड़कर उसे सकुशल निकाला गया था।

बालक खिरियांव गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद का पुत्र रंजन कुमार बताया जाता है। उसके पिता के अनुसार उसका पुत्र मानसिक रूप से विक्षिप्त था और घर से गायब था। उसकी खोजबीन की जा रही थी। बुधवार को दोपहर बाद पुल से गुजर रही एक महिला ने लड़के को पाया में फंसकर रोते हुए देख स्वजनों को सूचित किया।

सूचना पाकर स्वजनों के साथ बीडीओ मो. जफर इमाम, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। शाम तक एसडीएम उपेंद्र पाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को शीघ्र रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकालने का निर्देश दिया।

Chhapra: छपरा में यातायात थाना का कार्यभार संभाल रही डीएसपी बसंती टुड्डू को छपरा साइबर थाना का भी प्रभार दिया गया है। वे यातायात थाना के साथ ही साइबर थाना के थानाध्यक्ष का कार्यभार भी संभालेंगी।

जानकारी देते हुए सारण प्रक्षेत्र के डीआइजी विकास कुमार ने बताया कि छपरा साइबर थाना का उद्घाटन शुक्रवार को किया जाएगा। डीआइजी ने बताया कि डीएसपी बसंती टुड्डू छपरा साइबर थाना का कार्यभार संभालेंगी। वहीं गोपालगंज में साइबर थानाध्यक्ष का कार्य सदर एसडीपीओ प्रांजल एवं सिवान में डीएसपी मुख्यालय संभालेंगे।

आपको बात दें कि राज्य सरकार ने बिहार के सभी जिलों में साइबर थाना की स्थापना की हैं। जहां साइबर अपराध से जुड़े मामले दर्ज किए जाएंगे। 

Chhapra: छपरा-सोनपुर रेलखंड पर छपरा जंक्शन एवं छपरा कचहरी स्टेशन के बीच 44 नंबर रेलवे क्रॉसिंग के समीप चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल एक सीतामढ़ी के युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णानगर मोहल्ला निवासी उत्सव कुमार मिश्रा (30) पिता स्व. संजीव कुमार मिश्रा के रूप में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रेलवे ट्रैक चेक कर रहे रेल कर्मियों ने डाउन ट्रैक के पास लहूलुहान हालत में पड़े युवक को देख इसकी सूचना जीआरपी को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जीआरपी के पदाधिकारी एवं जवानों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया तथा उसके पास मिले मोबाइल फोन से युवक के स्वजनों को घटना की जानकारी दी।

युवक की हालत नाजुक देख सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। एंबुलेंस से छपरा से पटना के लिए ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद जीआरपी द्वारा शव मृतक के स्वजनोंं को सौंप दिया गया।

पटना/डेहरी आन सोन, 08 जून (हि.स.)। बिहार में रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड के अतिमि गांव स्थित नासरीगंज-दाउदनगर सोन पुल के पाया संख्या एक के बीच बीते 30 घंटे से फंसे 12 वर्षीय किशोर को आज सकुशल निकाल लिया गया। बचाव दल के विफल होने पर पुल निगम के अभियंता ने दो पोकलेन लगाकर दीवार को तोड़ दिया और बच्चे को सकुशल निकाल लिया।

किशोर खिरियांव गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद का पुत्र रंजन कुमार बताया जाता है। उसके पिता के अनुसार उनका पुत्र मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो घर से गायब था और उसकी खोजबीन की जा रही थी। बुधवार को दोपहर बाद पुल से गुजर रही एक महिला ने लड़के को पाया में फंसकर रोते हुए देख स्वजनों को सूचित किया।

सूचना पाकर स्वजनों के साथ बीडीओ मो. जफर इमाम, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। शाम तक एसडीएम उपेंद्र पाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को शीघ्र रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकालने का निर्देश दिया।

पटना/डेहरी आन सोन, 08 जून (हि.स.)। बिहार में रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड के अतिमि गांव स्थित नासरीगंज-दाउदनगर सोन पुल के पाया संख्या एक के बीच एक 12 वर्षीय किशोर बीते 26 घंटों से फंसा है, जिसको निकालने में प्रशासन के पसीने छूट गए हैं। एनडीआरएफ की टीम उसको बचाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

किशोर खिरियांव गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद का पुत्र रंजन कुमार बताया जाता है। पिता के अनुसार उनका पुत्र मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो घर से गायब था और उसकी खोजबीन की जा रही थी। बुधवार को दोपहर बाद पुल से गुजर रही एक महिला ने लड़के को पाया में फंसकर रोते हुए देख स्वजनों को सूचित किया।

सूचना पाकर स्वजनों के साथ बीडीओ मो. जफर इमाम, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। शाम तक एसडीएम उपेंद्र पाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को शीघ्र रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकालने का निर्देश दिया। रेस्क्यू में देर हुई तो पुल के पिलर में आठ घंटे से फंसे बच्चे के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू जारी था।

Chhapra: शहर के राम कृष्ण मिशन आश्रम के रसोई में गुरुवार को आग लगने से अफरा तफरी मच गयी. आनन फानन में आश्रम के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने उपलब्ध संसाधनों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ी घटना टल गयी. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रामकृष्ण मिशन आश्रम में गुरुवार को आग लग गयी. आग आश्रम के रंगनाथानंद भवन स्थित रसोई में लगी, जहाँ रसोइया दोपहर का भोजन बना रहा था. इसी बीच एलपीजी सिलेंडर से पाइप निकल गया जिससे आग लग गयी. आग लगते ही अफरा तफरी मच गयी. आनन फानन में आश्रम में उपलब्ध आग बुझाने के उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. इसी बीच अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंचा लेकिन आग पर काबू पा लिया गया था. इस घटना में रसोई में रखे तैयार भोजन और सामान जलकर राख हो गए.

आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज ने बताया कि दोपहर का खाना बन रहा था, इसी दौरान आग लग गयी. जिसे स्वयंसेवकों की मदद से जल्द ही बुझा लिया गया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.