Chhapra: समाजसेवी रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने अपने घर के छत पर फूल के विभिन्न प्रकार के फूल पौधा रोपण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गर्मी पहले भी पड़ती थी, लेकिन तब पेड़-पौधे और ताल-तलैया राहत देते थे। हमने उन्हें समाप्त किया तो अब भुगत रहे हैं। अभी भी नहीं चेते तो विनाश तो सुनिश्चित है। आज प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हैं। सब ग्लोबल वार्मिग, जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक असंतुलन का फल है। पूरे देश में लू के कारण लोग असमय मर रहे हैं। जल के प्राकृतिक स्रोत नदी, तलाब, पोखरा, कुएं इत्यादि सुख रहे हैं। भूगर्भ का जलस्तर घट रहा हैं। स्वच्छ पानी के लिए हाहाकार मचा है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है। समुद्र के किनारे वाले शहरों के अस्तित्व पर खतरा बन आया है। यह सब कुछ एकाएक नहीं हुआ है। इसके लिए हम और आप कहीं ना कहीं जिम्मेवार हैं हमने अपनी भौतिक आवश्यकताओं एवं सुख सुविधाओं की पूर्ति के लिए वनों की अंधाधुंध कटाई की है।

उन्होंने कहा कि पेड़, पौधे पहाड़ को काटकर आलीशान घर, होटल, रिसार्ट इत्यादि बनाएं गए। फलस्वरूप बहुत से जीव, जंतु, वनस्पति विलुप्त हो गए और कई विलुप्त होने के कगार पर हैं। बढ़ती हुई जनसंख्या एवं प्राकृतिक असंतुलन के कारण ओजोन लेयर का छिद्र बढ़ता गया। परिणाम ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ गया है। आज ग्लेशियर पिघल रहे हैं। भविष्य में आर्कटिक का सारा ग्लेशियर पिघल जाएगा, तब सोचिए क्या होगा। अगर हम समय रहते अभी भी नहीं चेते तो हमारे वर्तमान और भविष्य अनिश्चित ही है। हमें प्रकृति संरक्षण की शपथ लेकर उस पर अक्षरशः अनुकरण भी करना होगा, तभी हम और हमारा भविष्य सुरक्षित रह सकेगा अन्यथा आने वाले समय में और भी विकट स्थिति की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। 

– 3.76 लाख वर्गफुट में होगा निर्माण, 270 फीट ऊंचा होगा मुख्य शिखर

पूर्वी चंपारण,20 जून(हि.स.)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिला स्थित केसरिया-चकिया पथ पर कैथवलिया बहुआरा में विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य मंगलवार 20 जून से शुरू हो गया।

पटना महावीर मंदिर न्यास समिति के प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल ने विधि विधान के साथ पूजा कर खुदाई के साथ निर्माण कार्य को शुरू करते कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर यह कार्य शुरू किया जा रहा है। वर्ष 2025 के आखिर तक विराट रामायण मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। मंदिर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना सावन में की जाएगी। मंदिर के कुल 12 शिखरों की साज-सज्जा में और दो वर्ष लगेंगे।

उन्होने बताया कि प्रभु श्रीराम जब शादी के लिए अयोध्या से जनकपुर जा रहे थे,तब उनकी बारात यहां रूकी थी,इसलिए ही इस स्थल का चयन कर इसका नाम जानकी नगर रखा गया है।कहा,कि विराट रामायण मंदिर तीन मंजिला होगा। मंदिर के प्रवेश द्धार पर प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश विराजमान होगे।जिसके बाद काले ग्रेनाइट की चट्टान से बने विशाल शिवलिंग होंगे। जिसे महाबलिपुरम में 250 टन वजन के ब्लैक ग्रेनाइट पत्थर की चट्टान को तराशकर मुख्य शिवलिंग के साथ सहस्रलिंगम का स्वरूप दिया जा रहा है।

उन्होने बताया कि ऐतिहासिक प्रमाणो के अनुसार आठवीं शताब्दी के बाद सहस्रलिंगम का निर्माण भारत में नहीं हुआ है। शिवलिंग का वजन 210 टन, ऊंचाई 33 फीट और गोलाई 33 फीट होगी। मन्दिर का क्षेत्रफल 3.67 लाख वर्गफुट होगा। सबसे ऊंचा शिखर 270 फीट का होगा।दुसरा शिखर 198 फीट का होगा। जबकि 180 फीट के अन्य चार शिखर के साथ 135 फीट का एक और शिखर और 108 फीट ऊंचाई के 5 शिखर का निर्माण होंगा। विराट रामायण मंदिर की लंबाई 1080 फीट और चौड़ाई 540 फीट है।

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि यह मंदिर अयोध्या में बन रहे रामलला मन्दिर की लंबाई 360 फीट और चौड़ाई 235 फीट और सबसे ऊंचा शिखर 135 फीट से ज्यादा होगी। विराट रामायण मन्दिर में शैव और वैष्णव देवी-देवताओं के कुल 22 मन्दिरो के साथ कई आश्रम, गुरुकुल और धर्मशाला का भी निर्माण होगा। 

Chhapra: छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता में टास्क फाॅर्स की बैठक मंगलवार को हुई।  जिसमें स्व रोजगार योजना (व्यक्तिगत) में 60 आवेदन बैठक में स्वीकृत किए गए।

वहीं नगर आयुक्त ने सभी बैंको को निर्देश दिया की पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्वीकृत आवेदन और रिटर्न बाई बैंक आवेदन को स्वीकृत करके 15 जुलाई तक शत  प्रतिशत ऋण करना सुनिश्चित करेंगे।

अग्रणी जिला प्रबंधक प्रदीप कुमार को आदेश दिया कि सभी आवेदन को बैंको से सम्पर्क करके स्वीकृत ऋण को डिस्बर्स कराना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु, अर्चना कुमारी और बैंको मे प्रतिनिधि उपस्थित थे। A valid URL was not provided.

नई दिल्ली, 20 जून (हि.स.)। बायोटेक्नोलॉजी विभाग (डीबीटी) ने घोषणा की है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के लिए स्वदेशी प्लेटफॉर्म तकनीक का उपयोग कर बनाई गई एमआरएनए-आधारित बूस्टर वैक्सीन को ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) कार्यालय से आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिल गई है।

जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआईआरएसी) द्वारा कार्यान्वित मिशन कोविड सुरक्षा के तहत समर्थित वैक्सीन को जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने टीम डीबीटी के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि डीबीटी एक बार फिर अपने मिशन को पूरा कर रहा है – इस स्वदेशी एमआरएनए-प्लेटफ़ॉर्म तकनीक के निर्माण के माध्यम से प्रौद्योगिकी-संचालित उद्यमशीलता को सक्षम बनाया गया है। हमने प्रधानमंत्री का आत्मानिर्भरता का विजन के तहत ‘भविष्य के लिए तैयार’ प्रौद्योगिकी मंच के अनुरूप प्रौद्योगिकी-संचालित नवाचार का हमेशा समर्थन किया है।

Chhapra: सारण जिले में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई में भाजपा नेता मनोज ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने बनियापुर उत्तरी मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर की गोली मारी। घटना मंगलवार अहले सुबह की है।

मनोज कुमार ठाकुर गर्मी के कारण घर के बाहर बरामदे में सोए हुए थे। यहां बदमाशों ने सोए अवस्था में ही उसके सिर में गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची सहाजितपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, परिजन हत्या के मामले अभी कुछ नहीं बोल रहे लेकिन गांव में भूमि विवाद को लेकर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है।

भाजपा नेताओं ने जताई संवेदना, जांच की मांग  

इस घटना से भाजपा नेताओं पदाधिकारियों में प्रशासन एवं सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। सरकार पंगु हो चुकी है। अपराधी सरकार चला रहे। जंगलराज चारों तरफ व्याप्त हो चुका है।  जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनोज ठाकुर भाजपा के मंडल पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी थे। वह भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए थे। उन्होंने विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया था।  ऐसे सामाजिक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या एक सुनियोजित साजिश भी हो सकती है।  जिलाध्यक्ष ने हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से की है।A valid URL was not provided.

Chhapra: बनियापुर के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी तरुण कुमार के साथ उनके कार्यालय कक्ष में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट का आरोप प्रखंड प्रमुख के पति पर लगा है। घायल पदाधिकारी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

घायल पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि वे अपने कार्यालय कक्ष में कार्य कर रहे थे तभी 4 से 5 अज्ञात लोगों के साथ प्रखण्ड प्रमुख के पति वहाँ पहुंचे और गली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिससे उन्हे सर, पैर और मुह में चोट लगी है।   

अस्पताल पहुंचे सदर एसडीओ संजय कुमार राय ने कहा कि मामले की जांच की जारी है। विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। घायल पदाधिकारी की हालत फिलहाल ठीक है। चिकित्सकों की देख रेख में हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अनुसंधान करेगी। 

Chhapra: ट्रेनी IPS शिखर चौधरी को गरखा थाना का थानाध्यक्ष प्रतिनियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही निवर्तमान थानाध्यक्ष अमितेश कुमार को जिला आसूचना इकाई में पदस्थापित किया गया है.

 

 

नई दिल्ली, 19 जून (हि.स.)। अहिंसक और अन्य गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए केन्द्र सरकार द्वार वर्ष 2021 का गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस, गोरखपुर को प्रदान किया जा रहा है। गीता प्रेस ने सम्मान को स्वीकारते हुए कहा कि गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित होना बड़े सम्मान की बात है। हालांकि, वह इसकी नकद राशि को स्वीकार नहीं करेगा जो कि एक करोड़ रुपये है।

वर्ष 1923 में स्थापित गीता प्रेस विश्व में सबसे बड़े प्रकाशकों में से एक है। इसने 14 भाषाओं में 41.7 करोड़ पुस्तकों का प्रकाशन किया है, जिनमें 16.21 करोड़ श्रीमद भगवद गीता पुस्तकें शामिल हैं। इस संस्था ने राजस्व सृजन के लिए कभी भी अपने प्रकाशनों के लिए विज्ञापन नहीं लिए। गीता प्रेस अपने संबद्ध संगठनों के साथ जीवन के उत्तरोत्तर विकास और सर्वजन-कल्याण के लिए प्रयासरत है।

गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि त्रिपाठी ने कहा कि गांधी शांति पुरस्कार हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि हम सम्मान स्वीकार करते हैं लेकिन इसके साथ मिलनी वाली एक करोड़ रुपये की नगद राशि को नहीं लेंगे। असल में इसका कारण उन्होंने संस्था द्वारा किसी भी प्रकार का दान स्वीकार नहीं करने के सिद्धांत को बताया है। गीता प्रेस ने प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय को भी धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल ने 18 जून को विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से वर्ष 2021 के गांधी शांति पुरस्कार के लिए गीता प्रेस, गोरखपुर का चयन किया है। यह पुरस्कार गीता प्रेस, गोरखपुर को अहिंसक और अन्य गांधीवादी आदर्शों के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में परिवर्तन लाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है।

गीता प्रेस को बधाई देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं गीता प्रेस, गोरखपुर को गांधी शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किए जाने पर बधाई देता हूं। उन्होंने लोगों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने की दिशा में पिछले 100 वर्षों में सराहनीय काम किया है।”

गांधी शांति पुरस्कार भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार है। वर्ष 1995 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी। यह पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ या लिंग के भेदभाव के बगैर सभी व्यक्तियों के लिए खुला है। पुरस्कार में एक करोड़ रुपये की राशि, एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और एक उत्कृष्ट पारंपरिक हस्तकला व हथकरघा विशिष्ट कृति प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शांति और सामाजिक सद्भाव के गांधीवादी आदर्शों को बढ़ावा देने में गीता प्रेस के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि गीता प्रेस को अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाना संस्थान द्वारा सामुदायिक सेवा में किए गए कार्यों की सराहना करना है।

गांधी शांति पुरस्कार 2021, मानवता के सामूहिक उत्थान में योगदान देने के लिए गीता प्रेस के महत्वपूर्ण और अद्वितीय योगदान को मान्यता देता है, जो सच्चे अर्थों में गांधीवादी जीवन शैली का प्रतीक है।

Chhapra: समाहरणालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा उपस्थित जिलास्तरीय पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित सी. डब्लू. जे. सी / एम. जे. सी के 20 मामलों पर विस्तार से समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा सभी मामलों का संक्षिप्त विवरणी तैयार कर अगली बैठक में शामिल करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी मामलों में प्रतिशपथ पत्र तैयार करवाने का निदेश दिया गया। इसके लिए संबंधित विभाग के कार्यालय प्रधान को तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में विभागीय कार्रवाई से संबंधित 11 मामलों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा आवश्यक निदेश दिया गया। वर्ष 2023 के नये विभागीय कार्रवाई से संबंधित मामलों को तीन माह के अंतर निष्पादित करने का निदेश जिलाधिकारी के द्वारा सभी विभाग के नोडल पदाधिकारी को दिया गया।
शहर में जल जमाव की समस्या पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने बुडको एवं पथ निर्माण विभाग को इस समस्या का समाधान अतिशीघ्र करने का निदेश दिया गया । जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों की कुल संख्या एवं निष्पादित आवेदनों की संख्या की संपूर्ण विवरणी तैयार कर अगले बैठक में लाने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। सभी विभागों के नोडल पदाधिकारियों को उनके विभाग में तीन वर्ष से अधिक वाले कर्मियों की पहचान कर उनकी सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। कार्यपालक अभियंता विद्युत पूर्वी एवं पश्चिमी को बिना सूचना के विद्युत कटौती करने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए प्रेस विज्ञप्ति के जरिए लोगों को पूर्व में सूचना देकर विद्युत कटौती करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रेस-विज्ञप्ति में ग्रिड का नाम, प्रखंड, पंचायत, गॉव, वार्ड इत्यादि का नाम शामिल करते हुए विद्युत कटौती का समय सारणी दिया जाय। ताकि संबंधित प्रभावित होने वाले आम जनों को आसानी से बात समझ में आ जाय ।
जिलाधिकारी के द्वारा पूर्व में दिये गये आदेश की चर्चा करते हुए कहा कि 01 से 12 तक के कक्षाओं के बच्चों के विद्यालय भीषण गर्मी के कारण 24 जून तक बंद कर दिये गये हैं। परन्तु ऐसी शिकायत प्राप्त हो रही है कि कुछेक विद्यालय अभी भी खुल रहे हैं। अतः इस संबंध में आदेश का सख्ती से अनुपालन करवाने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया।
पी.एच.ई.डी.के. कार्यपालक अभियंता को सारण जिले में पानी की कोई समस्या नही हो, इसके लिए खराब पड़े चापाकलों की अविलंब मरम्मति करने का निदेश दिय गया। साथ ही चापाकलों की जिला में कुल आवश्यकता की सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। हर खेत में सिंचाई का पानी योजना अंतर्गत जलालपुर एवं माँझी में चल रही योजनाओं की जानकारी कार्यपालक अभियंता नगर प्रमंडल के द्वारा दिया गया। बताया गया कि जलालपुर में कुल चार योजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकी माँझी में एक योजना किसानों के द्वारा रोका गया है। जिलाधिकारी के द्वारा अंचलाधिकारी को निरीक्षण कर किसानों के समस्याओं का समाधान करने का निदेश दिया गया। इसके अलावे सामुदायिक भवन, कब्रिस्तान आदि के लिए जमीनों के सीमांकन पर जिलाधिकारी ने कई आवश्यक निदेश दिये।
बैठक में नगर आयुक्त सुमित कुमार, अपर समाहर्त्ता डॉ गगन एवं सभी जिलास्तरीय पदाधिकारीगण, सभी कार्य विभागों के कार्यपालक अभियंता गाने एवं संबंधित कर्मी गण उपस्थित थे।

पटना, 19 जून (हि.स.)। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 27 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को पटना के साथ-साथ कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जिससे राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने राज्य के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें पटना, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  बिहार काँग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कुंतल कृष्ण भाजपा में हुए शामिल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में धीरे-धीरे मानसून सक्रिय हो रहा है। अगले 24 घंटे के दौरान खासकर उत्तर पूर्व और उत्तर मध्य हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

बिहार में लू से पिछले चार दिनों में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 10 मौतें भोजपुर जिले में हुई हैं। वहीं, औरंगाबाद में पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की संदिग्ध मौत हुई है। रविवार को सीवान में एक दारोगा की मौत हो गई। वहीं अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए भोजपुर से बक्सर पहुंचे एक युवक की हीट स्ट्रोक से जान चली गई। प्रदेश के अस्पतालों में लू लगने और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
Read More →

नई दिल्ली, 19 जून (हि.स.)। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का प्रमुख बनाया गया है। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने सिन्हा के नाम को मंजूरी दी है। सिन्हा सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे। सामंत का रॉ चीफ का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि सिन्हा छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। सिन्हा वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। रॉ चीफ के तौर पर सिन्हा का कार्यकाल दो वर्ष के लिए होगा।

Patna: बिहार काँग्रेस को राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता व नेता कुंतल कृष्ण भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अन्य नेताओं के साथ उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।       

इसके पूर्व कुंतल कृष्ण ने काँग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वे पार्टी में छात्र जीवन से NSUI से जुड़कर फिर काँग्रेस से जुड़े थे।   

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने पार्टी से दिया इस्तीफा

इस्तीफे के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप भी लगाए थें। कुंतल कृष्ण कांग्रेस में पिछले 25 वर्षों से जुड़े थे। कुंतल कृष्ण ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व कांग्रेस को कभी स्वीकार नहीं करना चाहिए। बिहार में नीतीश कुमार ने अन्य दलों को बौना साबित करने की लगातार कोशिश की है। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस को उचित प्रतिनिधित्व सरकार की ओर से नहीं मिल रहा है। उन्होंने नीतीश कुमार पर कांग्रेस को तरजीह नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे कांग्रेस के लिए कुर्बानी दे रहे हैं। आलाकमान तक संदेश पहुंचना चाहिए कि कांग्रेस के नेता ने पार्टी के लिए इस्तीफा दिया है।