‘बिग बॉस 18’ 6 अक्टूबर से शुरू होगा। हर साल की तरह सलमान खान इस रियलिटी शो के भी होस्ट हैं। इस साल की थीम ‘समय का तांडव’ है। यह शो अतीत, वर्तमान और भविष्य की थीम पर आधारित होगा। ‘बिग बॉस 18’ का घर भी इसी थीम के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस घर में गुफाएं, किले, मूर्तियां, मिट्टी के बर्तन देखने को मिलेंगे।

इस साल बिग बॉस के घर में छिपे हुए प्रवेश द्वार, छिपे हुए दरवाजे, कैमरे और कुछ ऐसी जगहें हैं जिन्हें आसानी से नहीं देखा जा सकता है। बगीचे में प्रवेश करते ही आपको एक विशाल स्तंभ दिखाई देगा। वहां से एक सड़क बिग बॉस के घर की ओर जाती है। बाथरूम की थीम तुर्की हम्माम से प्रेरित है और इसमें बैठने की जगह के साथ प्रवेश द्वार पर एक बड़ा ट्रोजन हॉर्स है। बिग बॉस के घर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

लिविंग रूम बहुत खूबसूरत है। एक कोने में बैठने की व्यवस्था है और बीच में एक बड़ी डाइनिंग टेबल है। किचन को एक गुफा की तरह डिजाइन किया गया है, जबकि बेडरूम एक महल जैसा दिखता है। घर में एक जेल भी है, जो किचन और बेडरूम के बीच में है। आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार ने बताया कि इस आलीशान घर को बनाने में 200 मजदूरों ने 45 दिनों तक कड़ी मेहनत की है।

इस घर का काम ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के खत्म होने के बाद शुरू हुआ था। ओमंग ने कहा, “सेट बनाने में 45 दिन लगे, ओटीटी के तुरंत बाद काम शुरू हुआ। घर को डिजाइन करने में काफी दिन लगता है, लेकिन अगर फर्श हो तो ज्यादा समय लगता है। सबसे पहले इस पर काम करना होगा। बेडरूम में सीढ़ियां इस साल का सबसे जटिल विचार था, शायद इसी वजह से इस साल यह प्रतियोगियों को बोर करेगी।”

ओमंग ने कहा, सभी सुख-सुविधाओं वाले इस लग्जरी घर के लिए बजट दिया जाता है, लेकिन इसकी कीमत हमेशा बजट से ज्यादा होती है। ‘बिग बॉस 18’ का प्रीमियर रविवार 6 अक्टूबर को होगा और यह शो कलर्स चैनल और जियो सिनेमाज पर देखा जा सकता है।

‘स्त्री-2’ के बाद राजकुमार राव की फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ दर्शकों के सामने आ रही है। राजकुमार राव के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद राजकुमार राव की फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ का एक गाना चर्चा में है।

फिल्म का नया गाना ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ जल्द ही रिलीज होगा। इस गाने में राजकुमार राव भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ थिरकते नजर आएंगे। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पैपराजी के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में राजकुमार राव को पवन सिंह के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। फिल्म के इस नए गाने ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की झलक देखने के लिए फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं।

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह अभिनेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक भी हैं। इससे पहले पवन सिंह ने राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री-2’ के गाने को आवाज दी थी। अब उन्होंने एक बार फिर से बॉलीवुड सिनेमा में एंट्री कर ली है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ दर्शकों को रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी का भरपूर डोज देगा। इस फिल्म से एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में वह अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Chhapra: सारण जिलान्तर्गत कई थाना क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण में विफलता के साथ ही कई अन्य प्रकार की शिकायतें प्राप्त होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं बेहतर प्रशासनिक सुगमता हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों को पदस्थापित किया गया है।

इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरीगंज थाना के थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित और पुलिस बल को लाइन हाजिर कर दिया था। जिसके बाद अब डोरीगंज थाना में नए थानाध्यक्ष की तैनाती की गई है। 

इसे भी पढ़ें: सारण एसपी की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पदाधिकारी निलंबित, डोरीगंज थाना के सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर    



सारण एसपी की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पदाधिकारी निलंबित, डोरीगंज थाना के सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Saran: Pravesh Kumar will be Doriganj Police Station sho

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को राज्य की कुल 90 सीटों पर शाम 05 बजे तक औसतन 61 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह 07 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 06 बजे तक जारी रहा।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक राज्य में 61 फीसदी मतदान हो चुका है। शाम छह बजे जो लोग मतदान केंद्रों के बाहर लाइनों में होंगे उनका वोट डलवाया जाएगा। छह बजे के बाद किसी भी मतदाताओं को लाइनों में नहीं लगाया गया। आज मतदान के दौरान रोहतक जिले के महम विधानसभा हलके में पूर्व विधायक बलराज कुंडू के साथ मारपीट तथा उनके भाई को बंधक बनाने की खबरें आईं। हिसार जिले के नारनौंद हलके में कांग्रेस तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई। नूंह जिले में कांग्रेस तथा बसपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव की घटना की खबर है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक अंबाला जिले में 62.26 प्रतिशत, भिवानी जिले में 63.06, चरखी-दादरी जिले में 58.10, फरीदाबाद जिले में 51.28, फतेहाबाद जिले में 67.05, गुरुग्राम जिले में 49.97, हिसार जिले में 64.16, झज्जर जिले में 60.52, जींद जिले में 66.02, कैथल जिले में 62.53, करनाल 60.42, कुरुक्षेत्र जिले में 65.55, महेंद्रगढ़ जिले में 65.76, नूंह जिले में 68.28, पलवल जिले में 67.69, पंचकूला जिले में 54.71, पानीपत जिले में 60.52, रेवाड़ी जिले में 60.91, रोहतक जिले में 60.56, सिरसा जिले में 65.37, सोनीपत जिले में 56.69 तथा यमुनानगर जिले में 67.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इस बीच हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने राज्य में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न होने पर प्रदेश के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मामूली झड़प की घटनाएं सामने आई हैं लेकिन कहीं पर भी प्रत्याशियों के समर्थकों के आपसी झगड़े के कारण मतदान प्रक्रिया बाधित नहीं हुई है।

Chhapra:  जेपी के गांव को बाढ़ और कटाव से बचाने के लिए सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने 2018 में बड़ी पहल की थी जिसके तहत बिहार और यूपी की संयुक्त परियोजना रिंग बांध की नींव पड़ी थी। इसमें न सिर्फ बिहार का इलाका बल्कि यूपी के गांव भी शामिल हुए। सांसद के प्रयास से जेपी के गांव के यूपी और बिहार के दोनों भाग को बचाने के लिए कुल 125 करोड़ की परियोजना बनी। इसके तहत बिहार सीमा में कुल चार किमी में घाघरा के किनारे कुल 85 करोड़ का बजट से रिग बांध का निर्माण कार्य पूरा कराया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के हिस्से का करीब दो सौ मीटर का काम कोर्ट केस की बजह से लटका हुआ है।

अब सांसद रुडी ने इस बांध को पूरा कराने के लिए एक बार फिर अपने प्रयास तेज कर दिये है। इसी संदर्भ में सांसद ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से लखनऊ स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद रुडी ने मुख्य सचिव को बताया कि यूपी वाले हिस्से में रिंग बांध का कार्य पूरा न होने के कारण बाढ़ से सिताब दियारा जलमग्न हो गया है। सिताब दियारा के जेपी ट्रस्ट तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश की ओर से रिंग बांध पूरा नहीं होने के कारण पानी सिताब दियारा के रामेश्वर टोला में भी प्रवेश कर गया है। सिताब दियारा के रामेश्वर टोला के खेतों में पानी प्रवेश करने के कारण फसल बर्बाद हो गई है।

जेपी ट्रस्ट तक के सड़क तक पानी पहुंच गया है। कोर्ट केस में एक पक्ष राज्य सरकार भी है इसलिए राज्य सरकार की ओर से सांसद को आश्वस्त करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इस विवाद का शीघ्र ही निपटारा किया जायेगा।

मालूम हो कि यूपी सीमा में रिंग बांध का कार्य दो भाग में पूरा होना था जिसमें कुल 40 करोड़ रूपये खर्च होने थे। परन्तु बलिया के अठगांवा गांव के पास करीब दो सौ मीटर में स्थानीय जमीन दाता के कोर्ट में जाने के कारण काम ठप है।

Chhapra: सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरीगंज थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही डोरीगंज थाना के सभी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक के द्वारा सारण जिला के डोरीगंज थानान्तर्गत अवैध बालू लदे वाहनों से वसूली कर परिचालन किए जाने के संबंध में प्राप्त सूचना की जाँच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 से कराई गयी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 द्वारा अपने प्रतिवेदन में लगाये गए आरोपों की पुष्टि पाते हुए पासिंग गिरोह के साथ मिलकर डोरीगंज थाना के पदाधिकारी/कर्मी द्वारा अवैध बालू लदे वाहनों से वसूली करवाने एवं कई वाहनों को पकड़कर वसूली उपरांत छोड़ देने का जिक्र अपने प्रतिवेदन में करते हुए दोषी पदाधिकारियों के संबंध में अंकित किया गया है।

उक्त जाँच प्रतिवेदन के आलोक में पुलिस अधीक्षक 1 पु०अ०नि० राहुल रंजन, थानाध्यक्ष, डोरीगंज थाना सहित 2. पु०अ०नि० तेजनारायण सिंह 3. पु०अ०नि० अजेस कुमार सिंह 4 पु०अ०नि० श्रृजन मिश्रा 5. पु०अ०नि० दिनदयाल राय 6. स०अ०नि प्रभंजन कुमार 7 चौकीदार सुमन मांझी सभी थाना डोरीगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही डोरीगंज थाना के शेष 12 पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केन्द्र वापस किया गया है एवं उपरोक्त सभी (कुल-18) पुलिस पदाधिकारियों से 07 दिनों के अंदर विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

इसके अलावे डोरीगंज थाना में प्रतिनियुक्त सभी सिपाही एवं अन्य कर्मियों को स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सारण जिला पुलिस के द्वारा जीरो टॉलरेन्स नीति का पालन करते हुए अवैध कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी, कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी, कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

Big action by Saran SP, half a dozen officers including police station chief suspended, all policemen of Doriganj police station present in line.

मीरजापुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। “या देवी सर्व भूतेषु चन्द्रघंटा रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः“। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विंध्यवासिनी के चंद्रघंटा रूप का विधि विधान से पूजा अर्चना की।

गंगा घाटों पर स्नान के बाद दर्शनार्थी मां के दर्शन के लिए गर्भगृह के द्वार पर कतारबद्ध हो गए। श्रद्धाभाव से मां विंध्यवासिनी का जयकारा लगाते हुए शीश नवाया। विध्यधाम मां विंध्यवासिनी के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। आदि शक्ति मां विध्यवासिनी देवी का तीसरे दिन गुड़हल, कमल व गुलाब के पुष्पों से भव्य श्रृंगार व पूजन-अर्चन हुआ। भोर की मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन का क्रम आरम्भ हो गया। घंटा घड़ियाल, शंख, नगाड़ा एवं शहनाई की गूंज से समूचा धाम गुंजायमान रहा। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं से विंध्यधाम पटा रहा।

साधक विधि-विधान से मंदिर की छत पर शक्ति पाठ कर रहे हैं। इस दौरान मंदिर की छत पर साधकों की भारी भीड़ है।

वहीं, दूसरी तरफ दर्शनार्थी अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कर रहे हैं। शहनाई और महिलाओं के गीतों के बीच बच्चों का मुंडन देखते ही बन रहा था।

त्रिकोण परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने भक्त

मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद श्रद्धालु त्रिकोण परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने। कालीखोह स्थित महाकाली के भव्य स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे। वहीं पहाड़ पर विराजमान मां अष्टभुजी देवी के दरबार में दर्शन-पूजन का क्रम अनवरत चलता रहा। मंदिर के बाहर कतार में खड़े श्रद्धालु माता का जयकारा लगाते मंदिर की तरफ बढ़े जा रहे थे।

पहाड़ पर घरौंदा बना, मांगी मन्नतें

नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी, मां काली और मां अष्टभुजा के दर्शन कर त्रिकोण यात्रा करने की परंपरा है। त्रिकोण यात्रा के दौरान श्रद्धालु कालीखोह से अष्टभुजा जाते समय रास्ते में पत्थरों से घर बनाते हैं। मान्यता है कि त्रिकोण के दौरान पत्थरों से घर बनाने वाले लोगों के स्वयं का घर बनने की इच्छा मां विंध्यवासिनी अवश्य पूर्ण करती है।

आकर्षक ढंग से सजाया गया ओझला पुल

नवरात्र मेला पर ओझला पुल को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगे प्रकाश में पुल की नक्काशी अलग ही छटा बिखेर रही है। यहां से गुजरने वाले लोग इसे देखने के लिए एक पल को अवश्य रूक जा रहे हैं।

आज का पंचांग
दिनांक 05/10/2024 शनिवार
आश्विन शुक्लपक्ष तृतीया
पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र स्वाति
रात्रि 09:33 उपरांत विशाखा
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि तुला सूर्योदय 05:43 सुबह
सूर्यास्त :05:32 संध्या,
चंद्रोदय :07:41 सुबह
चंद्रास्त : 06:51 संध्या
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
काल 05:43 सुबह 07:12 सुबह,
शुभ 07:12 सुबह 08:40 सुबह
रोग 08:40 सुबह 10:09 सुबह
उद्देग 10:09 सुबह 11:38 सुबह
चर 11:38 सुबह 01:06 दोपहर
लाभ 01:06 दोपहर 02:35 दोपहर
अमृत 02:35 दोपहर 04:03 संध्या
शुभ 04:03 संध्या 05:32 संध्या
लगन :कन्या
सुबह 06:40 उपरांत तुला लगन
राहुकाल
सुबह 08:40 से 10:09 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:15 से 12:03 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरक खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर लाल

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। मान-सम्मान मिलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें।
लकी नंबर 6 लकी कलर फिरोजा

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें।
लकी नंबर 1 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर भुरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर पिला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मान-सम्मान के योग बनेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी।

लकी नंबर 7 लकी कलर नीला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर बैंगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (हि.स.)। एपीएल अपोलो ग्रुप का हिस्सा एसजी स्पोर्ट्स, मीडिया और एंटरटेनमेंट (एसजीएसई) ने सात साल बाद वापसी कर रहे हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए शुक्रवार को अपनी फ्रेंचाइजी एसजी पाइपर्स के लॉन्च की घोषणा की।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता, दिग्गज भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश को फ्रैंचाइज़ ने हॉकी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है, जिससे वह लीग के सबसे हाई-प्रोफाइल नामो में से एक बन गए हैं। इस भूमिका के अलावा, श्रीजेश युवा प्रतिभाओं को निखारने में मदद करने के लिए एक सलाहकार की भूमिका भी निभाएंगे।

श्रीजेश एसजीएसई के लिए हॉकी के तकनीकी संचालन की देखरेख करेंगे और टीम को एचआईएल के लिए एक मजबूत फ्रैंचाइज़ बनाने की कोशिश करेंगे।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कोच ग्राहम रीड, जिनके कार्यकाल में भारत ने 2021 में टोक्यो खेलों में ओलंपिक पदक जीतकर अपने 41 साल के इंतज़ार को समाप्त किया, उन्हें एसजी पाइपर्स की पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। जबकि डचमैन डेव स्मोलेनर्स को महिला टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।

स्मोलेनर्स वर्तमान में राष्ट्रीय महिला टीम के एनालिटिकल कोच के रूप में भारतीय हॉकी की सेवा कर रहे हैं। एफआईएच ग्रेड 1 कोच, स्मोलेनर्स ने नीदरलैंड की जूनियर महिला राष्ट्रीय टीम के लिए लगातार दो विश्व खिताब जीते हैं।

हॉकी इंडिया लीग में भागीदारी पर, एसजी स्पोर्ट्स, मीडिया और एंटरटेनमेंट के संस्थापक रोहन गुप्ता ने कहा, “हॉकी वास्तव में भारत का राष्ट्रीय खेल है और हॉकी से जुड़ना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। भारतीय हॉकी की समृद्ध विरासत हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है और हम इस खेल के लिए एक मजबूत संस्कृति बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे टीम में श्रीजेश, ग्राहम और डेव जैसे नामों के साथ, मुझे यकीन है कि फ्रैंचाइज़ी एचआईएल के रोमांचक सीज़न में प्रभाव डालेगी।”

हाल ही में संन्यास लेने वाले श्रीजेश ने 2014 और 2022 में एशियाई खेलों में भारत के दोहरे स्वर्ण पदक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसके अलावा वे हॉकी खिलाड़ियों की एक पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं।

एसजी पाइपर्स के हॉकी निदेशक के रूप में अपनी नई भूमिका पर श्रीजेश ने कहा, “मैं हॉकी निदेशक के रूप में एसजी पाइपर्स का कार्यभार संभालने के लिए उत्साहित हूं। एक पेशेवर एथलीट के रूप में अपने रिटायरमेंट बाद, मैं देश में हॉकी खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को तैयार करना चाहता हूं और उस खेल को वापस देना चाहता हूं जिसने मुझे इतना कुछ दिया है। मैं कुछ प्रतिभाशाली युवाओं के साथ काम करने और एसजी पाइपर्स में एक मजबूत टीम संस्कृति बनाने में मदद करने के लिए उत्सुक हूं।”

श्रीजेश की नियुक्ति पर एसजी स्पोर्ट्स, मीडिया और एंटरटेनमेंट के सीईओ महेश भूपति ने कहा, “श्रीजेश एक प्रेरणा स्त्रोत हैं और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता हैं। वह जानते हैं कि जीतने के लिए क्या करना पड़ता है, उनके पास साथियों का सम्मान है और एसजी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए वे उत्साहित हैं। जब देश में हॉकी की बात आती है तो वह मुख्य नामों में से हैं और हम बहुत भाग्यशाली महसूस करते हैं कि उन्होंने हमारी दृष्टि को अपनाया और वह हमारी टीम में हैं। हमारा लक्ष्य एक बहुत ही सफल और लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ी बनाने का है। यही कारण है कि हमने हॉकी निदेशक और मुख्य कोच तथा सहायक कोचों से इस तरह के नाम लिए हैं। हमने खुद को विजेताओं और ऐसे लोगों के साथ जोड़ा है जो विजेता टीमों का हिस्सा रहे हैं।”

एसजी स्पोर्ट्स, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, एपीएल अपोलो ग्रुप की एक सहायक कंपनी है, जिसकी शतरंज, क्रिकेट, टेबल टेनिस और फुटबॉल सहित कई तरह के खेलों में रुचि है।

हॉकी इंडिया लीग में आठ पुरुष और छह महिला टीमें शामिल होंगी और यह दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक खेली जाएगी।

– सिंदूरी शाम में दिखेगी शुक्र और चन्‍द्र की समीपता

भोपाल, 4 अक्टूबर (हि.स.)। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए शनिवार की शाम बेहद खास होगी। इस दौरान शाम को दक्षिण-पश्चिमी आकाश में सूर्य के अस्‍त होने के तुरंत बाद हंसियाकार चंद्रमा (मून) और बिंदी के रूप में चमकता शुक्र (वीनस) जोड़ी सी बनाते नजर आएंगे। किसी भी खुले स्थान से इस खगोलीय घटना को बिना किसी टेलिस्‍कोप के खाली आंखों से ही देखा जा सकेगा।

नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शुक्रवार को इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वीनस और मून आपस में सिमटे से पांच डिग्री से कम के अंतर पर होंगे। इन दोनों आकाशीय पिंडों की नजदीकी को टेक्‍नीकल रूप (खगोल विज्ञान में) से एपल्‍स कहा जाता है।

सारिका ने बताया कि यह खगोलीय जोड़ी क्षितिज से लगभग 14 डिग्री ऊपर रहकर धीरे-धीरे नीचे आते जाएंगे। इस जोड़ी को सूर्यास्‍त के बाद एक घंटे से कुछ अधिक समय तक देखा जा सकेगा। इस समय हंसियाकार चंद्रमा माइनस 9.9 के मैग्‍नीटयूड से चमक रहा होगा जबकि वीनस की चमक माइनस 4 मैग्‍नीटयूड रहेगी। उन्होंने बताया कि सिंदूरी शाम को दोनों आकाशीय पिंडों की यह समीपता केवल सीमित समय तक ही दिखेगी। इसीलिए इस आकाशीय जोड़ी से साक्षात्कार करने से चूकिए मत।

Chhapra: छपरा के मुकरेड़ा में स्थित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन तीनों लोकों में सभी को सौभाग्य प्रदान करने वाली मां जगदम्बे की पूजा, दिव्य स्त्रीत्व का सम्मान करने तथा छात्रों के बीच सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए किया गया। इस दौरान विद्यालय के नर्सरी से पांचवी कक्षा तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी शिक्षिका के मार्गदर्शन में नव दुर्गा के सभी स्वरूपों में आकर्षक ढंग से माँ दुर्गा के भक्ति गीतो पर नृत्य व झांकियां प्रस्तुत किया।

सभी छोटे-छोटे बच्चों के आकर्षक स्वरूपो ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने माता के सुंदर गीतों पर डांडिया भी किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने माता के सभी रूपों के बारे में बताया, साथ ही नवरात्रों की नौवों दिन की विशेषता पर चर्चा किया गया।

विद्यालय के निदेशक सह रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज ने देवी दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को नवरात्रि एवं दशहरा की शुभकामनाएं दी तथा उन्हें मां के कल्याणकारी स्वरूप को आत्मसात करने तथा उनके अनमोल जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस तरह के विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा में निखार आ सके। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है तथा उनमें और बेहतर करने की क्षमता भी बढ़ती है।

मौके पर विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षक, शिक्षिका तथा अनेकों विद्यार्थीगण मौजूद रहे। सभी लोगों में कार्यक्रम को लेकर अत्यधिक उत्साह का माहौल नजर आया।

Chhapra: दुर्गा पूजा पंडाल में सफाई हेतु पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों मे दो सफाई वाहन को हरी झंडी दिखाकर महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता एवं उप महापौर रागिनी कुमारी एवं उप नगर आयुक्त ने रवाना किया।

शहर के जितने भी पंडाल के कचड़ा निकलेगा उसका सफाई हेतु चलन्त वाहन जो सभी रुटो पर चलेगा। इसकी घोषणा पूजा समिति के साथ पूर्व में हुई बैठक में महापौर के द्वारा की गई थी। जिसकी शुरुआत आज से कर दी गई है। 

साफ सफाई की जिम्मेदारी सफाई एजेंसी को दी गई है। जिसके लिए स्पेशल टीम के माध्यम से दोनों पहर सफाई कराई जाएगी। जिसके लिए निगम प्रशासन हमेशा अलर्ट मोड में रहेगी। 24 घंटे हेल्प लाइन खुली रहेगी। 

कार्यक्रम में सशक्त स्थायी समिति के प्रतिनिधि, पार्षद प्रतिनिधि एवं नगर निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपलब्ध थे।