Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र में बरसात के जलजमाव के की निकासी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करने एवं उससे संबंधित जो भी शिकायत प्राप्त होता है, तो 12 घंटे के अन्दर पानी निकासी की व्यवस्था करने को लेकर नगर निगम में RTPS कक्ष में पानी निकासी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

नगर निगम के आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम का नम्बर 7870135038 एवं 6200932394 होगा एवं कार्यालय अवधि (10:00 बजे पूर्वा0 से 06:00 बजे अप0) में इसके प्रभार में विकास कुमार, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर एवं सुनील कुमार यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर रहेंगे।  गैर कार्यालयीय अवधि में ग्रुप के पदाधिकारी / कर्मी प्रभार में रहेंगे, जिनके whatsapp पर सूचना दी प्रभारी पदाधिकारी द्वय भी कंट्रोल रूम पंजी में आवश्यक प्रविष्टियां दर्ज करायेंगे एवं प्रति दिन पंजी एवं क्रियान्वयन का सत्यापन प्रतिवेदन अंकित करेंगे।

टीम (A)- वार्ड नं0-01 से 22 तक

1. नीरज कुमार झा, नगर प्रबंधक, प्रभारी पदाधिकारी, मो0-7985882601

2. अभय कुमार, कनीय अभियंता मो0-9262327251 3. श्री संजय कुमार राम, सफाई निरीक्षक मो०- 7033258848

4. संबद्ध क्षेत्र / वार्ड के वार्ड जमादार

टीम (B) वार्ड नं0-23 से 45 तक

1. वेद प्रकाश वर्णवाल, नगर प्रबंधक, प्रभारी पदाधिकारी, मो0-8539052665

2. नवीन कुमार, कनीय अभियंता, मो०- 7004309224 3. श्री असगर अली (2) सफाई निरीक्षक, मो0- 9097972722

4. संबद्ध क्षेत्र / वार्ड के वार्ड जमादार

नगर निगम के आयुक्त ने सभी पदाधिकारी / कर्मी को आदेश दिया है कि बरसात के पानी के जमाव की स्थिति में 12 घंटे के अन्दर निकासी की व्यवस्था करें। साथ ही महत्वपूर्ण स्थलों यथा जिला अस्पताल, समाहरणालय, आयुक्त कार्यालय, डाकबंगला रोड एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थल आदि पर विशेष रूप से नजर रखें। 

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च करने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के लिए लॉन्च की तैयारी पूरी कर ली है। चंद्रयान 3 आज श्रीहरिकोटा से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। 

इसरो के अनुसार मिशन चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। इसके लैंडर के चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है। चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है, जिसके चंद्र सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने की संपूर्ण क्षमता प्रदर्शित करने की उम्मीद है।

चंद्रयान-2 मिशन के दौरान लैंडर के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफलता नहीं मिल पाई थी और इस लिहाज से चंद्रयान-3 मिशन को भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है। मिशन सफल रहा तो चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन जाएगा।

भोपाल, 13 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑनलाइन एप के जाल में फंसे एक युवक ने पत्नी व दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। दंपति ने पहले अपने दो बेटों को जहर देकर मार डाला, फिर दोनों ने फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह दंपति के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि दोनों बेटों के शव घर में पड़े हुए थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कर्ज का जिक्र किया गया है। परिवार द्वारा की गई इस आत्महत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है।

पुलिस के अनुसार रातीबड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा (38) कोलंबिया बेस्ड एक कंपनी में ऑनलाइन जॉब करते थे। भूपेंद्र पर काम का दबाव और कर्जा था। कंपनी ने उनका लैपटॉप हैक कर उसमें मिले कॉन्टैक्ट पर एडिटेड अश्लील वीडियो वायरल कर दिए थे। इससे परेशान भूपेंद्र विश्वकर्मा और उनकी पत्नी रितु (35) ने पहले बच्चे ऋतुराज (9) व ऋषिराज (3) को कोल्ड ड्रिंक में जहर दिया, फिर बगल में बैठकर उनके मरने का इंतजार किया। बच्चों के मरने की पुष्टि होने पर दोनों ने एक साथ फांसी लगा ली।

पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र विश्वकर्मा एक ऑनलाइन फ्रॉड एप के जाल में फंसे थे। उनके एक पैर में दिक्कत हो गई थी, जिसकी वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी और यह ऑनलाइन कंपनी ज्वाइन की थी। इसके नाम पर उन्होंने 17 लाख तक का लोन ले लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहे थे। भूपेंद्र व रितु लोन की वजह से काफी परेशान थे, क्योंकि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं।

भूपेंद्र के बड़े भाई नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उसने (भूपेंद्र) दोनों बच्चों और पत्नी के साथ देर रात सेल्फी कैप्चर की थी। भूपेंद्र ने कोल्ड ड्रिंक (माजा) में सल्फास मिलाकर दोनों बच्चों को पिला दिया। इसके बाद भूपेंद्र और उसकी पत्नी रितु, बच्चों के पास ही बैठे रहे। दोनों बच्चों की मौत होने के बाद भूपेंद्र ने दो दुपट्टे को आपस में बांधकर फंदा बनाया और एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। नरेंद्र ने बताया कि भूपेंद्र के घर से सल्फास के छह पैकेट मिले हैं।

भूपेंद्र विश्वकर्मा ने गुरुवार तड़के चार बजे अपनी भतीजी रिंकी विश्वकर्मा को वॉट्सऐप पर सुसाइड नोट भेजा था। साथ ही पत्नी और दोनों ने बच्चों के साथ सेल्फी खींचकर भी भेजी। इस फोटो का कैप्शन लिखा- यह मेरी आखिरी फोटो है। आज के बाद हम कभी नहीं दिखेंगे। इन फोटो और सुसाइड नोट को रिंकी ने सुबह 6 बजे देखा और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाए। पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

भूपेंद्र की चाची लीला विश्वकर्मा ने बताया कि किसी को कुछ पता नहीं था। कल बहू ने मुझे बताया था कि कोई 17 लाख रुपये मांग रहा है। कह रहा है कि नहीं दिए तो घर बर्बाद कर देंगे। बहुत खुशहाल परिवार था। बड़ा बेटा ऋतुराज नीलबड़ स्थित शारदा विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा तीसरी में पढ़ता था। छोटा बेटा ऋषिराज की स्कूलिंग अभी शुरू नहीं हुई थी। समझ में नहीं आ रहा क्या करें। नहीं पता हमारी छोटी सी प्यारी सी फैमिली को किसकी नजर लग गई है।

आज का पंचांग
दिनांक 14 /07/2023 शुक्रवार
श्रावण कृष्णपक्ष द्वादशी
संध्या 07:17 उपरांत त्रयोदशी
नक्षत्र : रोहिणी
रात्रि 10:27 उपरांत मृगशिरा
चन्द्र राशि: वृष
विक्रम संवत :2080
सूर्योदय :05:07 सुबह,
सूर्यास्त :06:43 संध्या
चंद्रोदय :02:37 सुबह (15 जुलाई 23)
चंद्रास्त: 04:05 दोपहर
लगन : मिथुन 05:23 सुबह
उपरांत कर्क लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
चर :05:07 सुबह 06:49 सुबह
लाभ :06:49 सुबह 08:31 सुबह,
अमृत :08:31 सुबह 10:13 सुबह ,
काल :10:13 सुबह11:55 सुबह,
शुभ :11:55 सुबह 01:37 दोपहर
रोग :01:37 दोपहर 03:19 दोपहर,
उद्देग :03:19 दोपहर 05:01 संध्या,
चर :05:01 संध्या 06:43 संध्या,
राहुकाल:
सुबह 10:13 से 11:55 सुबह
अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:28 से 12:22 दोपहर
दिशाशूल : पच्छिम

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। कहीं पैसा निवेश किया हुआ हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभकारी हैं।
लकी कलर
बैंगनी
लकी नंबर
7
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।खर्चे बढ़ जाएंगे लेकिन कमाई उतनी नहीं होगी। ऐसे में बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाए और धन संबंधी कोई बड़ा निर्णय ले सकते है।
लकी कलर
भूरा
लकी नंबर
1
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। विवाद के बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। कुछ दिनों से चली आ रही बीमारी से आराम मिलेगा और आज के दिन आप अपेक्षाकृत तरोताजा महसूस करेंगे।
लकी कलर
आसमानी
लकी नंबर
4
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी अड़चन सामने आएगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा।कार्यस्थल में किसी को लेकर आपका आकर्षण हो सकता हैं। ऑफिस में आपको लेकर बातें भी होंगी,
लकी कलर
पीला
लकी नंबर
5
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।सुबह का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन शाम होते-होते सब सामान्य हो जायेगा।
लकी कलर
काला
लकी नंबर
6
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।शत्रु आपका लाभ उठाने की कोशिश में रहेंगे लेकिन समझदारी से आप किसी भी समस्या को टाल सकते है।
लकी कलर
स्लेटी
लकी नंबर
5
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।बिज़नेस में किसी बात को लेकर काम अटक सकता हैं या कोई डील भी कैंसिल हो सकती है। आपका ध्यान अपने काम पर कम लगेगा।
लकी कलर
ग्रे
लकी नंबर
1
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।आज के दिन अपनी बहन के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे तो रिश्ते और ज्यादा मजबूत होंगे। बाहर के किसी व्यक्ति के साथ अपनी निजी बातें साझा करने से बचें।
लकी कलर
भूरा
लकी नंबर
9
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है।सरकारी नौकरी कर रहे लोग आज के दिन किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचे अन्यथा यह आपके लिए उल्टा दांव सिद्ध होगा।
लकी कलर
सफेद
लकी नंबर
7
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा।प्रेम जीवन में हैं तो आज आपको अपने साथी की कोई बात बुरी लग सकती हैं जिस कारण मन उदास रहेगा।
लकी कलर
काला
लकी नंबर
8
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। अपने पिता से करियर को लेकर विचार-विमर्श संभव हैं। ऐसे में उनसे खुलकर बात करें और उनसे अपनी सभी समस्याएं विस्तारपूर्वक करे।
लकी कलर
नीला
लकी नंबर
6
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी।किसी कार्य को करने का सोच रहे हैं और बहुत दिनों से वह मन में हैं तो आज उसे कर डाले। आज का दिन आपकी कुंडली के अनुसार अत्यंत शुभ दिन है।
लकी कलर
लाल
लकी नंबर
4

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

– शनिवार को राज्यभर में होगा प्रदर्शन: भाजपा अध्यक्ष

भाजपा ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को ठहराया भाजपा कार्यकर्ता की मौत के जिम्मेदार

पटना, 13 जुलाई (हि.स.)। बिहार विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज से हुई भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद बिहार की राजनीति गरमा गयी है। भाजपा ने पीड़ित परिवार को गोद लेते हुए 10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। पुलिस के इस रवैये के खिलाफ भाजपा शुक्रवार को काला दिवस मनाएगी और 15 जुलाई को पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यकर्ता की मौत का जिम्मेदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ठहराया है। सम्राट ने कहा कि मैं सीधा आरोप लगा रहा हूं, आज हमारे कार्यकर्ता की हत्या की गई है। अभी पोस्टमार्टम कहां हुआ है, अभी होगा तब पता चलेगा। भाजपा के कार्यकर्ता की नीतीश कुमार ने हत्या की है। पार्टी इसकी निंदा करती है। जब से ममता दीदी के संरक्षण में आए हैं, तब से ये हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा दिया जायेगा और भाजपा ने शनिवार को धरना देने का भी ऐलान किया है।

सम्राट चौधरी ने भाजपा नेता की मौत के लिए राज्य सरकार को दोषी बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता गुंडाराज भुगत रही है। कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाना सरेआम गुंडागर्दी है। आज लोकतंत्र की हत्या हुई है। बिहार में आज जंगल राज दिखने को मिला है। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के कारण हमारे पार्टी के नेता विजय सिंह की हत्या हुई है, पूरे बिहार के हजार कार्यकर्ता घायल हुए हैं। मीना झा को हेड इंजुरी हुई है। जनार्दन सिग्रीवाल हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि पूरे बिहार में कल यानि शुक्रवार को भाजपा काला दिवस मनाएगी। राज्य भर में पुतला दहन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि राज्यपाल के बिहार आते ही भाजपा के नेता का डेलिगेशन उनसे मिलेगा सदन में भी हम मुद्दे को उठाएंगे।

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जब से ममता बनर्जी बिहार से गई है। तब से बिहार की हालत भी बंगाल के जैसा हो गया है। नीतीश कुमार भी ममता बनर्जी के रास्ते पर चल रहे हैं।

Chhapra: उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम PMEGP एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना PMFME का ऋण स्वीकृति, वितरण शिविर तथा जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन  आलोक कुमार, विशेष सचिव, उद्योग विभाग की अध्यक्षता में किया गया। 

बताया गया कि इस आयोजन में स्थानीय उद्यमी एवं जिले के कुल 110 उद्यमी एवं निवेशक इस इन्वेस्टर्स मीट में सम्मिलित हुए। सर्व प्रथम विशेष सचिव, उद्योग विभाग के द्वारा उपस्थित सभी बैंकर्स, पदाधिकारियों, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स, सभी उद्योगपतियों, व्यवसायियों एवं निवेशकों का स्वागत किया गया तथा सभी से परिचय प्राप्त किया गया।

इसके उपरांत पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बिहार इन्भेस्ट पर विस्तृत रूप से प्रस्तुतीकरण दिया गया। विशेष सचिव द्वारा बिहार औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2016 से संबंधित अनुदान के बारे उद्योगपतियों को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। साथ ही निवेशकों से निवेश के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में संवाद किया गया।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन अग्रवाल के द्वारा छोटे एवं बड़े व्यासायियों को बैंक द्वारा ऋण देने के नकारात्मक पहलुओं से अवगत कराया। जिले से आये हुए उद्यमियों के द्वारा भी जिले के बैंकों से ऋण प्राप्त करने में होने वाली कठिनाईयों से भी अवगत कराया गया। एक उद्यमी द्वारा बिजली बिल का दर अत्यधिक होने की शिकायत की गयी तथा इससे उद्योग संचालन में बाधक बताया गया । इस संबंध में अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा बताया गया कि राशि 10.00 (दस लाख) तक ऋण लेने में उद्यमियों को किसी भी प्रकार के कोलेट्रल सिक्यूरिटी की आवश्यकता नहीं है।

इसके पश्चात जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सारण छपरा द्वारा ऋण शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम PMEGP एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना PMFME के 13 लाभुकों के बीच कुल राशि 133.00 लाख (एक करोड़ तैतीस लाख रू० ) का ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया । विशेष सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना द्वारा सभी बैंक समन्वयकों को ऋण स्वीकृति / वितरण में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया गया। उनके द्वारा कहा गया कि लक्ष्य से अधिक ऋण स्वीकृति एवं वितरण का प्रयास करें। च्डम्ळच में भौतिक लक्ष्य 451 एवं च्डथ्डम में भौतिक लक्ष्य 280 । जिला अग्रणी बैंक एवं सभी बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा एक सुर में आश्वासन दिया गया की माह सितम्बर 2023 तक शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जायेगी। बैठक के समापन के अवसर पर विशेष सचिव द्वारा सारण जिला के उद्यमियों एवं निवेशकों से औद्योगिक विकास में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने एवं सारण जिला के तरक्की के लिए आगे आने का आहवान किया गया।

-सीधी पेशाब कांड, व्यापमं और महाकाल लोक समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा

भोपाल, 13 जुलाई (हि.स.)। ‘यूपी में का बा’ नाम की पैरोडी बनाकर सुर्खियां बटोरने वाली भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर ने अब ‘एमपी में का बा’ नाम से एक पैरोडी बनाई है। उन्होंने गुरुवार को यह पैरोडी सोशल मीडिया पर शेयर की है। नेहा सिंह ने अपने इस गाने में मध्यप्रदेश के सीधी पेशाब कांड, व्यापमं और महाकाल लोक समेत अन्य घोटालों को लेकर शिवराज सिंह चौहान सरकार पर निशाना साधा है।

भोजपुरी सिंगर नेहा ने अपनी पैरोडी ‘एमपी में का बा’ में सीधी पेशाबकांड, महाकाल लोक घोटाला, पटवारी व्यापमं जैसे घोटालों का जिक्र भी किया है। बेरोजगारी और 16 महीने से सड़क पर बैठकर नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित शिक्षकों की पीड़ा को भी पैरोडी में शामिल किया गया है। महिलाओं के लिए रोजगार न मिलने और लाडली बहनों को एक हजार रुपये महीने देने की योजना को लेकर भी उन्होंने तंज कसा है। नेहा ने अपने गीत में सरकार द्वारा लिए गए कर्ज को लेकर कहा है कि आदिवासी के सिर पर मामा की तलवार लटक रही है। उन्होंने कंस मामा, शकुनी मामा के बाद कलियुग में मामा को तीसरा अवतार बताया है।

उल्लेखनीय है कि नेहा सिंह ने बीते दिनों सीधी पेशाब कांड को लेकर सोशल मीडिया पर एक मीम बनाकर पोस्ट किया था। इसमें सीधी के आरोपित प्रवेश शुक्ला को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यूनिफॉर्म पहने दिखाया था। इस मामले में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने थाने में शिकायत की थी। इसके बाद भोपाल के हबीबगंज थाने में नेहा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वहीं, इंदौर में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

सदर अनुमंडल से सोनपुर अनुमंडल तक विशेष अभियान के तहत अवैध बालू के कारोबार पर हुई बड़ी कार्रवाई

छपरा: सारण जिलान्तर्गत बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध समय-समय पर पर जिला प्रशासन सारण के द्वारा लगातार कार्रवाई की जाती है। इसके अतिरिक्त नियमित रुप से जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण, डॉ गौरव मंगला के संयुक्त नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है। |

इसी क्रम में दिनांक 13 जुलाई 2023 को देररात्रि से ही विशेष अभियान का नेतृत्व जिलाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक सारण ने किया। सदर अनुमंडल से लेकर सोनपुर अनुमंडल तक चलाये जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सोनुपर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं सोनपुर के साथ जिलास्तरीय पदाधिकारीगण, जिला के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल ने हिस्सा लिया। इस विशेष अभियान में विशेष रूप से मोटरबोट के जरिए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अवैध बालू से लदे नावों को जब्त करने की कार्रवाई की। कुल 26 नावों को जब्त किया गया तथा डोरीगंज थाना में शिकायत दर्ज करने के साथ-साथ तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी की गई है।

विशेष अभियान के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है। कुल 15 अवैध / ओवरलोड बालू से लदे ट्रकों को जब्त किया गया। जिसमें खनन विभाग के द्वारा लगभग 60,00,000 दण्ड की राशि वसूलनीय है। जब्त वाहनों एवं भंडार किए गए कुल लगभग .102988. घनफीट अवैध पीला बालू जब्त किया गया। बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर पुलिस ने बरसाई लाठिया, अस्पताल में भर्ती

Patna: विधानसभा मार्च के दौरान पटना में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ पुलिस ने महराजगंज से भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर भी लाठियां बरसाई गई. सांसद पर हुए लाठीचार्ज के बाद सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि यह अंधी और बहरी सरकार है यह गूंगी सरकार है मैं एक सांसद हूं इसके बाद मेरे ऊपर लाठियां चलाईं गई.

मैंने पुलिस वालों को बताया कि मैं एक सांसद हूं इसके बाद भी पुलिस ने मुझ पर लाठियां चलाईं है. सरकार पूरी तरह तानाशाह हो गई है. शांतिपूर्ण मार्च के दौरान पुलिस द्वारा लाठियां चलाने से कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं को चोटे आई है.

महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और बुक कीपिंग का दिया गया प्रशिक्षण

Chhapra: छपरा नगर निगम के महापौर एवं नगर आयुक्त के द्वारा महिलाओं की वित्तीय साक्षरता एवं समूह का बुक कीपिंग प्रशिक्षण दिया गया.

महापौर ने कहा कि समूह कि महिलाएँ प्रशिक्षण करके स्वालम्बी बने यही मेरी यही इच्छा है.

नगर आयुक्त ने कहा कि महिलाओं में वित्तीय साक्षरता का ज्ञान होना बहुत जरूरी हैं. आजकल बहुत सारी जानकारी महिलाओ तक नहीं पहुंच पाती है और वो गलत चीज का शिकार हो जाती है इसलिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम से महिलाओ को बहुत ही लाभ मिलेगा. उसके बाद समूह कि महिलाओ का बुक कीपिंग का प्रशिक्षण सुधीर कुमार हिमांशु के द्वारा दिया गया.

जिसमे सभी समूह के महिलाओ को अपने गठित सवयं सहायता समूह को स्वयं से बैठक नियत समय और नियत तिथि पर कराने, समूह का खाता खोलने, समूह का लेखा जोखा, ऋण लिए हुए महिला का रजिस्टर मे सही तरीके लिखना आदि का प्रशिक्षण दिया गया.

प्रशिक्षण मे सिटी मैनेजर, अर्चना सिंह, नितेश चौहान, सभी CRP और सभी समूह की महिलाएँ उपस्थित थी.

पटना, 13 जुलाई (हि.स.)। शांतिपूर्ण ढंग से गुरुवार को विधानसभा का घेराव करने जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर डाक बंगला चौराहे पर बिहार पुलिस के जवानों ने जमकर लाठियां बरसाईं। इस दौरान न सिर्फ भाजपा विधायकों और सांसद को पीटा गया, बल्कि महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस के जवानों ने जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरकर लाठियां बरसाईं उससे सरकार की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल, बिहार में शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति को खत्म करने, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज देने और तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने आज विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। भाजपा के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के ऊपर लाठियां बरसाईं। सिग्रीवाल बार-बार कहते रहे कि वे सांसद हैं लेकिन पुलिस उनपर लाठी बरसाती रही।

इस दौरान मार्च में शामिल महिला कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया और महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भाजपा ने आरोप लगाया है कि जिस तरह से उनके विधायक विधानसभा में जनता के सवाल को उठा रहे हैं उससे सरकार घबराहट में आ गई है और इसी का बदला लेने के लिए भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर जान बूझकर लाठीचार्ज किया गया है। लाठीचार्ज की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस के जवान महिलाओं पर लाठियां बरसा रहे हैं।



Chhapra: लिवर कैंसर से सेना का जवान जिंदगी की जंग हार गया।  ए एस सी हवलदार (आर्मी सप्लाई) जवान की तैनाती पश्चिमबंगाल के कचरा पाड़ा मे तैनाती थी। इनका इलाज सिलीगुड़ी बेंगडूबी के आर्मी अस्पताल में चल रहा था ।पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र मे रहकर बिनय राय उपाख्य बीरेन्द्र राय के पुत्र बब्लू कुमार राय उपाख्य केस्टो राय सेना मे भर्ती हुए और लगभग 18वर्ष सेवा के बाद 5 जुलाई को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए और लिवर कैंसर से जूझते हुए सोमवार की सुबह 4:00 बजे उनका निधन हो गया । बुधवार की सुबह 8बजे उनका शव उनके पैतृक गांव सुरतपुर पहुंचा। इसके बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। जवान की मौत के गम में हर किसी की आंखें नम थी

जवान की मौत की सूचना जैसे ही उनके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।

गांव में पसरा सन्नाटा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
तिरंगे में लिपटे जवान को देख सभी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद सैनिकों ने जवान को अंतिम बार सलामी दी। इस बीच जवान की मौत की सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही स्थानीय मुखिया सत्येंद्र सिंह, सरपंच भोला राय सहित कई गणमान्य लोग मौके पर पहुंच गए थे। जवान के पिता बिनय राय उपाख्य बीरेन्द्र राय के मुताबिक जवान के एक बेटी तथा दो पुत्र के पिता थे। उनकी मौत के बाद बच्चों तथा माता पिता का बुरा हाल था।