Patna: बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजग अब मंगलवार शाम को अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि राजग की सभी पांच पार्टियां कल (मंगलवार) शाम तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगी।

दरअसल, राजग ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी वाली थी, लेकिन आखिरी समय में घोषणा टाल दी गयी। यह स्थगन दो छोटे सहयोगियों, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) की ओर से रविवार शाम सार्वजनिक किए गए सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर नाखुशी व्यक्त करने के बाद किया गया है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी को केवल छह सीटें दिए जाने के बाद राजग के सीट बंटवारे पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए थे। मांझी ने बार-बार 15 सीटों की मांग की थी। मांझी ने यहां तक दावा किया कि छह सीटों का यह आवंटन राजग के प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली एक अन्य सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा, जिसको छह सीटें दी गई थीं, ने भी निराशा व्यक्त की।

कुशवाहा ने कहा, “आवंटित सीटों की संख्या हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं थी। इससे हमारे कार्यकर्ता निराश हैं। यह निर्णय सही था या गलत, यह तो समय ही बताएगा।”

कुछ सीटों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के बीच भी मतभेद बढ़ रहे थे। राजग ने पहले सोमवार शाम 4 बजे उम्मीदवारों की सूची जारी करने की योजना की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। इससे पहले, भाजपा और जदयू दोनों के नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि राजग उम्मीदवारों के नाम जारी करेगा। हालांकि, स्थगन की घोषणा के बाद उन्होंने अपने पोस्ट हटा दिए।

उल्लेखनीय है कि सीटों के अंतिम बंटवारे के अनुसार, भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर, लोजपा-आर 29 सीटों पर, जबकि हम और आरएलएम छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

Chhapra: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के तहत सारण जिले में नामांकन प्रक्रिया की जारी है। जिले की कुल 10 विधानसभा सीटों में से छपरा, परसा, मढ़ौरा, तरैया सीट से सोमवार को एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

जिला सूचना जनसम्पर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मढ़ौरा, तरैया, परसा और छपरा विधानसभा क्षेत्र से एक-एक प्रत्याशियों ने आज अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिनमें 121 परसा विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी मो साहब महतो, 116 तरैया विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मुमताज अंसारी, 117 मरहौरा विधानसभा सीट से संदेव कुमार राय और 118 छपरा विधानसभा सीट से भारतीय लोकचेतना पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुशवाहा ने अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में सभी उम्मीदवारों ने तय प्रक्रिया के अनुसार नामांकन दायर किया।

नामांकन के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उम्मीदवारों के साथ आने वाले प्रस्तावकों की संख्या सीमित रखी गई, ताकि अनावश्यक भीड़ न हो। नामांकन प्रक्रिया 17 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

सारण जिले में प्रथम चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है। राजनीतिक दलों की गतिविधियां अब तेजी पकड़ रही हैं। प्रमुख दलों के संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, स्वतंत्र उम्मीदवार भी अपनी दावेदारी पेश करने के मूड में हैं।

Chhapra: जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई सूची में बताया गया है कि वैशाली की महुआ सीट से तेजप्रताप यादव चुनाव लड़ेंगे।

21 प्रत्याशियों की सूची

महुआ – तेज प्रताप यादव

बेलसन- विकास कुमार कवि

शाहपुर- मदन यादव

बख्तियारपुर- डॉ. गुलशन यादव

विक्रमगंज- अजीत कुशवाहा

जगदीशपुर नीरज राय

अन्नी- अविनाश

वीजरगंज- प्रेम कुमार

बेनीपुर- अवध किशोर झा

मनेर – शंकर यादव

दुमाओ- दिनेश कुमार सूर्या

गोबिंदगंज- आशुतोष

पटना साहिब – मीनू कुमारी

मधेपुरा- संजय यादव

नरकटियागंज- तौरिफ रहमान

बरौली- धर्मेंद्र क्रांतिकारी

कुचायकोट- ब्रज बिहारी भट्ट

हिसुआ- रवि राज कुमार

महनार- जय सिंह राठी

बनियापुर- पुष्णा कुमारी

मोहिउद्दीन नगर- सुरभि यादव

 

फाइल फोटो 

 

 

पटना, 13 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 65 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इससे पहले जारी हुई पहली सूची में 51 उम्मीदवार घोषित किए गए थे, जिसमें पिछड़ा और अति-पिछड़ा समाज के लोगों को विशेष प्राथमिकता दी गई थी।

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए सोमवार को जारी जनसुराज की दूसरी सूची में सबसे चर्चित नाम भागलपुर से उम्मीदवार बनाए गए वरिष्ठ अधिवक्ता अभयकांत झा हैं। अभय कांत झा ने भागलपुर दंगा पीड़ितों का केस लगभग नि:शुल्क लड़ा था। 850 परिवारों को बचाया, उनका पुनर्वास कराया और मुआवजा दिलाया। वे लोग मेरठ भाग रहे थे, उनके भागलपुर में रहने की व्यवस्था भी उन्होंने कराई थी।

इस सूची में दूसरा नाम रामचंद्र सहनी का है। 2005 से 2010 तक मंत्री रहे, जबकि 2020 तक विधायक रहे। उम्र के कारण 2020 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने टिकट नहीं दिया, फिर भी पार्टी का काम करते रहे। अब उन्हें प्रशांत किशोर की बातें पसंद आ रहीं हैं। पूर्वी चंपारण के सुगौली विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज पार्टी कमजोर है। उसे मजबूत करेंगे और जनसुराज पार्टी का गढ़ बनाएंगे।

दूसरी सूची के प्रमुख उम्मीदवार

1 पश्चिमी चंपारण 6 नौतन संतोष चौधरी

2 पूर्वी चंपारण 10 रक्सौल कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल

3 पूर्वी चंपारण 12 नरकटिया लाल बाबू यादव

4 पूर्वी चंपारण 15 केसरिया नाज अहमद खान उर्फ पप्पू खान

5 पूर्वी चंपारण 16 कल्याणपुर डॉ मंतोष सहनी

6 पूर्वी चंपारण 20 चिरैया संजय सिंह

7 शिवहर 22 शिवहर नीरज सिंह

8 सीतामढी 23 रीगा कृष्ण मोहन

9 सीतामढी 24 बथनाहा (एससी) डॉ नवल किशोर चौधरी

10 सीतामढी 27 बाजपट्टी आजम हुसैन अनवर

11 सीतामढ़ी 28 सीतामढ़ी जियाउद्दीन खान

12 मधुबनी 31 हरलाखी रत्नेश्वर ठाकुर

13 मधुबनी 37 राजनगर (एससी) डॉ. सुरेंद्र कुमार दास

14 मधुबनी 38 झंझारपुर केशव भंडारी

15 सुपौल 42 पिपरा इंद्रदेव साह

16 सुपौल 44 त्रिवेणीगंज (अजा) प्रदीप राम

17 अररिया 46 नरपतगंज जनार्दन यादव

18 किशनगंज 53 ठाकुरगंज मो एकरामुल हक

19 पूर्णिया 58 कसबा इत्तेफाक आलम उर्फ मुन्ना

20 पूर्णिया 59 बनमनखी (एससी) मनोज कुमार ऋषि

21 पूर्णिया 60 रूपौली आमोद कुमार

22 कटिहार 63 कटिहार डॉ. गाजी शारिक

23 कटिहार 64कदवा मो.शहरयार

24 कटिहार 65 बलरामपुर असहाब आलम

25 कटिहार 67 मनिहारी (एसटी) बब्लू सोरेन

26 कटिहार 69 कोरहा (एससी) निर्मल कुमार राज

27 मधेपुरा 72 सिंहेश्वर (अजा) प्रमोद कुमार राम

28 मधेपुरा 73 मधेपुरा शशि कुमार यादव

29 सहरसा 74 सोनबर्षा (एससी) सत्येन्द्र हाजरा

30 दरभंगा 78 कुशेश्वर आस्थान(एससी) शत्रुधन पासवान

31. दरभंगा 79 गौरा बौराम डॉ. इफ्तकार आलम

32. दरभंगा 85 बहादुरपुर आमिर हैदर

33. सिवान 110 बड़हरिया डॉ. शहनवाज

34. सिवान 111 गोरियाकोठी एजाज अहमद सिद्दीकी

35. सारण 116 तरैया सत्येंद्र कुमार साहनी

36. वैशाली 127 राजा पकड़ (अनुसूचित जाति) मुकेश कुमार राम

37. वैशाली 129 महनार डॉ. राजेश चौरसिया

38. वैशाली 130 पटेढ़ी (अनुसूचित जाति) दशई चौधरी

39. समस्तीपुर 132 वारिसनगर सत्य नारायण उर्फ प्रदीप साहनी

40. समस्तीपुर 134 उजियारपुर दुर्गा प्रसाद सिंह

41. समस्तीपुर 139 रोसड़ा (अनुसूचित जाति) रोहित पासवान

42. समस्तीपुर 140 हसनपुर इंदु गुप्ता

43. बेगूसराय 141 चेरिया बरियारपुर डॉ. मृत्युंजय

44. बेगूसराय 147 बखरी (अनुसूचित जाति) डॉ. संजय कुमार पासवान

45. खगड़िया 148 अलौली (अनुसूचित जाति) अभिषंक कुमार

46. भागलपुर 155 कहलगांव मंजर आलम

47. भागलपुर 156 भागलपुर अभय कांत झा

48. मुंगेर 164 तारापुर डॉ. संतोष सिंह

49. मुंगेर 166 जमालपुर लल्लन जी यादव

50. लखीसराय 167 सूर्यगढ़ा अमित सागर

51. नालंदा 174 इस्लामपुर तनुजा कुमारी

52. नालंदा 177 हरनौत कमलेश पासवान

53. पटना – बाढ़ 180 बख्तियारपुर बंलमिकी सिंह

54. पटना – ग्रामीण 188 फुलवारी (अनुसूचित जाति) प्रो. शशिकांत प्रसाद

55. पटना – ग्रामीण 189 मसौढ़ी (अनुसूचित जाति) राजेश्वर मांझी

56. भोजपुर 192 संदेश राजीव रंजन सिंह

57. बक्सर 200 बक्सर तथागत हर्षवर्धन

58. बक्सर 201 डुमरांव शिवांग विजय सिंह

59. बक्सर 202 राजपुर (अनुसूचित जाति) धनंजय पासवान

60. कैमूर (भभुआ) 206 चैनपुर हेमंत चौबे

61. रोहतास 211 नोखा डीएसपी-नस्रुल्लाह खान

62. औरंगाबाद 222 कुटुम्बा (अनुसूचित जाति) श्याम बली राम उर्फ महाबली पासवान

63. गया 228 बराचट्टी (अनुसूचित जाति) इर. हेमंत पासवान

64. गया 231 टिकारी डॉ. शशि यादव

65. गया 234 वजीरगंज संतोष कुमार।

उल्लेखनीय है कि पहली सूची में जनसुराज ने 51 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया था। दूसरी सूची में आज 65 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इस तरह से जनसुराज के अबतक कुल 116 उम्मीदवारों के नाम का एलान हो चुका है।

Chhapra: जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा अपर समाहर्त्ता, विधि व्यवस्था, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक आयुक्त, मद्य निषेध तथा VC के माध्यम से जुड़े सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं सभी अंचलाधिकारियों के साथ बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2025 के अवसर पर गठित अर्द्धसैनिक बल कोषांग एवं वाहन कोषांग में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

अर्द्धसैनिक बलों हेतु चयनित सभी आवासन स्थलों पर सभी आवश्यक सुविधा प्रदान करने, नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की निगरानी हेतु समय समय पर आवासन स्थलों का भौतिक सत्यापन करने एवं प्रतिदिन प्रतिनियुक्त बल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का स्पष्ट निदेश दिया गया। अर्धसैनिक बलों द्वारा क्षेत्र भ्रमण हेतु ईंधन सहित पर्याप्त संख्या में उपयुक्त वाहनों की उपलब्धता करने का निदेश दिया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारियों को उपयोग किये गए ईंधन के भुगतान के संबंध में साप्ताहिक रूप से सभी संबंधित पेट्रोल पंपों से वाउचर प्राप्त कर अभी से ही नियमित रूप से राशि का भुगतान करने का निदेश दिया गया।

साथ ही निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त किए गए सभी वाहनों का मतगणना प्रक्रिया की समाप्ति की तिथि से सात दिनों के अंदर शत प्रतिशत राशि का भुगतान करने के परिप्रेक्ष्य में अभी से ही कार्य योजना तैयार कर दिनांक 19.11.2025 तक निश्चित रूप से सभी वाहनों का शत प्रतिशत राशि का भुगतान कराने का निदेश दिया गया।

पटना, 13 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव काे लेकर आखिकार गठबंधन ने बीते कल सीटाें का बंटवारा कर लिया लेकिन सीट बंटवारे के बाद भी गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लाेक माेर्चा (रालाेमाे) की नाराजगी खत्म नहीं हुई है।

सीट शेयरिंग के बाद रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर ऐसा बयान दिया है जिससे कयास लगने लगे हैं कि कुशवाहा एनडीए छोड़ सकते हैं। एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है कि क्या उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से नाता तोड़ सकते हैं। कुशवाहा ने सीट शेयरिंग के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर ट्विट कर अपने कार्यकर्ताओं से माफी मांगी है। उन्होंने यह भी कहा है कि आने वाला समय कुछ बताएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कार्यकर्ता उनकी विवश्ता को समझे।

उपेंद्र कुशवाहा का भावुक पोस्ट

उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर लिखा कि, “प्रिय मित्रों/साथियों, आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी। मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों – लाखों लोगों का मन दुखी होगा। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा। परन्तु आप सभी मेरी एवं पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे। किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो बाहर से दिखतीं हैं मगर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं। हम जानते हैं कि अन्दर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा, जो स्वाभाविक भी है। आपसे विनम्र आग्रह है कि आप गुस्सा को शांत होने दीजिए, फिर आप स्वयं महसूस करेंगे कि फैसला कितना उचित है या अनुचित। फिर कुछ आने वाला समय बताएगा। फिलहाल इतना ही। सधन्यवाद। आपका, उपेन्द्र कुशवाहा”।

Chhapra: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, केबल चैनल, रेडियो, विजुअल-वीडियो, ऑडियो, सिनेमा हॉल और सोशल मीडिया (बल्क एसएमएस) के माध्यम से किए जाने वाले चुनावी प्रचार की सभी प्रचार सामग्री का पूर्व प्रमाणीकरण अनिवार्य है।

इसके लिए सारण जिला स्तर पर गठित मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी द्वारा प्रमाणीकरण की प्रक्रिया की जाती है। यह कोषांग सूचना भवन स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में संचालित है।

जिला जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि चुनावी विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के साथ-साथ पेड न्यूज से संबंधित मामलों पर भी इस कोषांग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

साथ ही, यह समिति प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की नियमित मॉनिटरिंग कर रही है ताकि किसी भी प्रकार के अवैध या अनधिकृत प्रचार सामग्री के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाई जा सके।

प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों एवं एजेंसियों से अपील की है कि वे चुनाव आचार संहिता के तहत निर्धारित नियमों का पालन करते हुए प्रचार सामग्री को पूर्व अनुमोदन के बाद ही प्रसारित करें।

Chhapra: आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देर रात्रि विशेष गश्ती एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान नगर थाना एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) एवं स्थानीय थाना पुलिस टीमों के साथ संयुक्त रूप से जांच की गई। अभियान के अंतर्गत संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं सामग्रियों की गहन जांच की गई।

जिले भर में संचालित इस जांच अभियान के दौरान कुल 360.96 लीटर अवैध शराब एवं 2 टेम्पू को जब्त किया गया, साथ ही 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 117 वाहनों से 2,07,000 रू (दो लाख सात हजार रुपये) का जुर्माना वसूला गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना, अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखना है।

ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि आमजन को सुरक्षित एवं निष्पक्ष चुनावी वातावरण मिल सके।

Chhapra:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए चुनावी प्रक्रिया आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इस चरण में कुल 122 सीटों पर मतदान होना है।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि दूसरे चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी, जो 20 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान कराया जाएगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 16 नवंबर तक संपन्न कर ली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि फिलहाल राज्य में पहले चरण के 121 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगी। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। 

Chhapra: बिहार विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा रिविलगंज थाना अंतर्गत सिताब दियारा में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान द्वय पदाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, एवं वीवीआईपी मूवमेंट से संबंधित समुचित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों और योगदान को स्मरण किया।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रवर्तन एजेंसी की बैठक

कटिहार: विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसी के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला नोडल पदाधिकारी स्टेट गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स, सेंट्रल गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स, आयकर, उत्पाद एवं मद्य निषेध, पुलिस, डाक विभाग, वन विभाग, परिवहन विभाग तथा रेलवे सहित कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी नोडल पदाधिकारियों को ईएसएमएस शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करनी होगी और फलाफल से अवगत कराना होगा। सभी एजेंसी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में कार्य करेंगी और आपस में समन्वय बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करेंगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी प्रवर्तन एजेंसी किये जा रहे कार्यों का दैनिक प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगी। इससे निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

New Delhi, 23 जुलाई (हि.स.)। संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई प्रमुख विपक्षी नेता शामिल हुए। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने एकजुट होकर इस प्रक्रिया के खिलाफ आवाज बुलंद की।

विपक्ष का आरोप है कि एसआईआर की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है

प्रदर्शन के दौरान सभी नेता अपने हाथों में पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर लिखा था कि एसआईआर भारतीय नागरिकों के अधिकारों को छीन रही है। इन पोस्टरों पर’इंसाफ’, ‘एसआईआर वापस लो’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे भी लिखे थे। विपक्ष का आरोप है कि एसआईआर की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

इस विरोध प्रदर्शन की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा, “लगातार तीसरे दिन, विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन बिहार में चल रही घोर अलोकतांत्रिक एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रहा है। संसद को इस पर तत्काल चर्चा करानी चाहिए और इस प्रक्रिया को तुरंत रोका जाना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए मतदता पुनरीक्षण अभियान चला रहा है। अब तक 90.67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने फॉर्म भर दिए हैं। इसके बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी और 30 सितंबर तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने की उम्मीद है।