Breaking News

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 140 अंक उछला

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

नई दिल्ली, 14 मई (हि.स)। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। पिछले कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव झेल रहे बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ कारोबर करते दिख रहे हैं। सेंसेक्स में 140 अंक और निफ्टी में 81 अंकों की तेजी है।

बॉम्बे स्टाॉक एक्सचेंज बीएसई का सेंसेक्स 139.91 अंक यानी 0.19 फीसदी की उछला के साथ 74,748.88 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 88.90 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 23,501.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

DOON
विज्ञापन

शेयर बाजार में आज ऑटो, मेटल, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। बाजार में यह सकारात्मक शुरुआत पिछले सत्र में हुई मामूली रिकवरी के बाद हुई है, जिसमें शेयर बाजार गिरावट के सिलसिले को रोकने में कामयाब रहा था। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 95.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कल शेयर बाजार में बढ़त रही। सेंसेक्स 50 अंक की तेजी के साथ 74,609 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 33 अंक की तेजी के साथ 23,413 के स्तर पर बंद हुआ था।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें