Chhapra: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित खेल प्रतियोगिता के शतरंज खेल विधा में सान्या वर्मा ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र हासिल किया है।
प्रमंडलीय खेल अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी द्वारा उसे सम्मानित किया गया है।
सान्या, जिला परिवहन कार्यालय में कार्यरत पंकज कुमार वर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ साथ सान्या खेल में रुचि रखती है।