कोच और कप्तान ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीतने पर खुशी जताई

कोच और कप्तान ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीतने पर खुशी जताई

कोच और कप्तान ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीतने पर खुशी जताई

झांसी:  हॉकी पंजाब के कोच राजिंदर सिंह और कप्तान हार्दिक सिंह ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीतने पर खुशी जताई है। कोच राजिंदर सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट हमारे लिए अच्छा रहा और हमने बढ़िया प्रदर्शन किया। कप्तान हार्दिक ने कहा कि फाइनल में लड़कों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम जीत से बेहद खुश हैं।

हॉकी पंजाब ने मंगलवार रात उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए फाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश को 4-1 से हराकर प्रतिष्ठित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता। हॉकी पंजाब ने 2023 में यह टूर्नामेंट जीता था। पिछले संस्करण में वे हॉकी महाराष्ट्र से क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए थे। इस बार कप्तान हार्दिक सिंह और कोच राजिंदर सिंह की अगुआई में हॉकी पंजाब ने फिर से चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। हॉकी पंजाब को पूल चरण में हॉकी मध्य प्रदेश से अपनी एकमात्र हार का सामना करना पड़ा था लेकिन फाइनल में अपनी गलतियों को सुधारते हुए हॉकी मध्य प्रदेश को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। क्वार्टर फाइनल में टीम ने हॉकी हरियाणा पर 3-2 से जीत हासिल की। उसके बाद सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश हॉकी के खिलाफ 4-3 से जीत दर्ज की था।

टूर्नामेंट के बारे में बात करते हुए पंजाब टीम के कोच राजिंदर सिंह ने हॉकी इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा कि यह हमारे लिए बहुत अच्छा टूर्नामेंट रहा और हमने कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन किया। हॉकी मध्य प्रदेश के खिलाफ हार हमारे लिए वाकई एक अहम मोड़ थी। हम जानते थे कि हम एक मजबूत टीम हैं, लेकिन उस हार के बाद हमने फिर से एकजुट होकर सुनिश्चित किया कि हम बाकी मैचों को हल्के में न लें।

फाइनल में हॉकी पंजाब ने पहले एक गोल खाया, लेकिन दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। फाइनल के बाद कप्तान हार्दिक सिंह ने कहा कि योजना शुरू से ही आक्रामक होने की थी और लड़कों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि मुझे लगता है कि हमने कुछ मौके गंवाए, लेकिन हम जीत से बेहद खुश हैं। घरेलू सर्किट में प्रदर्शन करना हमेशा शानदार होता है। कुल मिलाकर प्रतियोगिता अच्छी थी और स्वर्ण पदक जीतकर अच्छा लग रहा है।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें