Breaking News

होली किड्स इंटरनेशनल स्कूल में स्पेस साइंस सत्र का किया जाएगा आयोजन

1 Min Read

Chhapra: होली किड्स इंटरनेशनल स्कूल, गुदरी राय चौक में गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को स्पेस साइंस सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को हाई-रेजोल्यूशन खगोलीय टेलिस्कोप के माध्यम से खगोलीय पिंडों का लाइव अवलोकन कराया जाएगा।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के निदेशक सत्येन्द्र कुमार शर्मा बर्मन द्वारा किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में स्पेस साइंस एवं आधुनिक तकनीक के प्रति रुचि विकसित करना है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह जिले का प्रथम प्रयास है, जिसमें स्कूली छात्रों को लाइव एस्ट्रोनॉमी से सीधे परिचित कराया जाएगा।

स्पेस साइंस सत्र को संबोधित करने के लिए सेंटर फॉर इनोवेशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के संस्थापक देवाशीष मौलिक (इसरो से संबद्ध) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुनीत कुमार गर्ग, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शामिल होंगे।

DOON
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि यह सत्र विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करेगा और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान की दिशा में प्रेरित करेगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें