RDS Public School में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस बालोद, 15 अगस्त (हि.स.)। एक तरफ पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है, वहीं बालोद जिले में एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। यह घटना बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव की है, जहां बेटे ने अपनी मां के अधिक शराब पीने से नाराज होकर घर में रखे पीढ़ा से वार कर उसकी जान ले ली। छपरा में स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच के रक्तवीरों ने किया रक्तदान मृतका की पहचान सुशिला बाई गावड़े (50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के आरोप में बेटे लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हंसी-मजाक में छींटाकशी को लेकर विवाद, चाकू से हमला कर युवती की हत्या; आरोपी गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, सुशीला बाई के अधिक शराब पीने को लेकर उसका बेटा लिकेश नाराज रहता था। इसी बात को लेकर विवाद के दौरान उसने घर में रखे पीढ़ा से अपनी मां पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मामले की जांच जारी है। एडिशनल एसपी बालोद चन्द्रकान्त गवर्ना ने बताया कि डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में बेटे ने अपनी मां की अधिक शराब पीने की बात को लेकर हत्या कर दी। आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
बालोद, 15 अगस्त (हि.स.)। एक तरफ पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है, वहीं बालोद जिले में एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। यह घटना बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव की है, जहां बेटे ने अपनी मां के अधिक शराब पीने से नाराज होकर घर में रखे पीढ़ा से वार कर उसकी जान ले ली।
मृतका की पहचान सुशिला बाई गावड़े (50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के आरोप में बेटे लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, सुशीला बाई के अधिक शराब पीने को लेकर उसका बेटा लिकेश नाराज रहता था। इसी बात को लेकर विवाद के दौरान उसने घर में रखे पीढ़ा से अपनी मां पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी बालोद चन्द्रकान्त गवर्ना ने बताया कि डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में बेटे ने अपनी मां की अधिक शराब पीने की बात को लेकर हत्या कर दी। आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ