Breaking News

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बनियापुर एवं सहाजितपुर थाना का किया औचक निरीक्षण

1 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: बनियापुर थाना एवं सहाजितपुर थाना का वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों थानों में संधारित अभिलेखों, लंबित कांडों की प्रगति, विधि-व्यवस्था की स्थिति, फरियादियों के प्रति पुलिसकर्मियों के व्यवहार, मालखाना, हाजत, साफ-सफाई तथा पुलिसकर्मियों की कार्यशैली का गहन अवलोकन किया।

विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, नियमित एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील एवं मर्यादित व्यवहार बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया।

विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन, वारंट एवं इश्तेहारों के निष्पादन, अभिलेखों के अद्यतन संधारण, कार्यालयीन अनुशासन तथा थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सारण पुलिस आम जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण एवं पारदर्शी पुलिसिंग के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें