नई दिल्ली, 11 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली धमाके के पीछे प्रत्येक अपराधी की तलाश करने का निर्देश दिया गया है। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष नवमी गृहमंत्री शाह की अध्यक्षता में उनके आवास पर दिल्ली धमाके को लेकर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त और एनआईए के महानिदेशक मौजूद थे, जबकि जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। संस्कार भारती के सुर वंदन कार्यक्रम में सुर, ताल और काव्य की बही सरिता गृहमंत्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली कार धमाके पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्हें इस घटना के पीछे के प्रत्येक दोषी की तलाश करने के निर्देश दिए। इस कृत्य में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को हमारी एजेंसियों की कड़ी सज़ा का सामना करना पड़ेगा।” अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रामजयपाल कॉलेज में योग शिविर आयोजित सूत्रों ने बताया कि बैठक में जांच की प्रारंभिक प्रगति और धमाके के संभावित आतंकी कोण पर विस्तृत चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम लगभग 6:52 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिससे दस लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। धमाके में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
नई दिल्ली, 11 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली धमाके के पीछे प्रत्येक अपराधी की तलाश करने का निर्देश दिया गया है।
गृहमंत्री शाह की अध्यक्षता में उनके आवास पर दिल्ली धमाके को लेकर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त और एनआईए के महानिदेशक मौजूद थे, जबकि जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।
गृहमंत्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली कार धमाके पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्हें इस घटना के पीछे के प्रत्येक दोषी की तलाश करने के निर्देश दिए। इस कृत्य में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को हमारी एजेंसियों की कड़ी सज़ा का सामना करना पड़ेगा।”
सूत्रों ने बताया कि बैठक में जांच की प्रारंभिक प्रगति और धमाके के संभावित आतंकी कोण पर विस्तृत चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम लगभग 6:52 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिससे दस लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। धमाके में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ