चंद्रयान-3 मिशन: प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा किया, भारत के चंद्र राजदूत के रूप में सदैव रहेगा कायम

चंद्रयान-3 मिशन: प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा किया, भारत के चंद्र राजदूत के रूप में सदैव रहेगा कायम

नई दिल्ली, 2 सितंबर (हि.स.)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क किया गया है और स्लीप मोड में सेट किया गया है।

इसरो ने शनिवार को एक्स पर बताया कि प्रज्ञान रोवर के दो उपकरण एपीएक्सएस और एलआईबीएस बंद कर दिए गए हैं। इन पेलोड से डेटा लैंडर के माध्यम से पृथ्वी को भेजा जाएगा। मौजूदा समय में रोवर की बैटरी पूरी तरह चार्ज है। इसरो ने बताया कि प्रज्ञान रोवर के सौर पैनल 22 सितंबर, 2023 को अपेक्षित अगले सूर्योदय से प्रकाश प्राप्त करके काम करने की उम्मीद है। रिसीवर चालू रखा गया है। असाइनमेंट के एक और सेट के लिए सफल जागृति की उम्मीद है, नहीं तो यह हमेशा भारत के चंद्र राजदूत के रूप में वहीं रहेगा।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान 3 की सॉफ्टलैंडिंग 23 अगस्त को चंद्रमा पर हुई थी। तब से प्रज्ञान रोवर लगातार पृथ्वी को चंद्रमा के बारे में जानकारी और तस्वीरें भेज रहा था।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें