Chhapra: सारण जिले के सिताबदियारा स्थित ऐतिहासिक क्रांति मैदान में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और उनकी धर्मपत्नी प्रभावती देवी की स्मृति में निर्मित मूर्ति सेड और चबूतरे का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम जयप्रभा स्मारक ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन छपरा विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता, शकुंतला सिन्हा, ट्रस्ट की उपाध्यक्ष मीना सिंह, स्थानीय मुखिया मनोकामना सिंह और भाजपा नेता रमाकांत सिंह सोलंकी ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान वक्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके विचारों को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।
वक्ताओं ने बताया कि जयप्रभा ट्रस्ट की स्थापना वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. मणिन्द्र कुमार सिन्हा के प्रयासों से हुई थी, जिसमें स्थानीय लोगों ने भूमि दान कर सहयोग दिया। वर्ष 2015 में यहां चबूतरे का निर्माण प्रारंभ हुआ था और इसके ऊपर जयप्रभा देवी की प्रतिमा स्थापित की गई। ट्रस्ट के विकास में उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह और सचिव जरनैल सिंह का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता ने कहा कि स्मारक के सौंदर्याकरण एवं आगे के विकास कार्यों के लिए वे हर संभव सहयोग देने को प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। मौके पर लाल बिहारी सिंह, अपर लोक अभियोजक जितेंद्र कुमार सिंह, जिला पार्षद गुडू साह, रिविलगंज के उप प्रमुख रामबिहारी सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.