पटना: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल अंतर्गत विभिन्न रेल खण्डों पर अत्यधिक वर्षा एवं जल भराव के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
जिसके कारण संरक्षा को ध्यान में रखकर निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजनेशन कर चलाया जा रहा है।
निरस्तीकरण
– 04 अक्टूबर,2025 को 03215/03216 थावे-पटना-थावे विशेष गाड़ी, 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू सवारी गाड़ी, 55107 थावे-कप्तानगंज सवारी गाड़ी, 55112 थावे-मसरख सवारी गाड़ी, 55109 थावे-छपरा कचहरी सवारी गाड़ी, 55038 थावे-सीवान सवारी गाड़ी, 55106 थावे-छपरा कचहरी सवारी गाड़ी, 55103 थावे-छपरा कचहरी सवारी गाड़ी, 55114 थावे-सीवान कचहरी सवारी गाड़ी, 55111 मसरख-थावे कचहरी सवारी गाड़ी, 75103 छपरा-थावे डेमू गाड़ी, 75101 छपरा-थावे डेमू गाड़ी, 55139 छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, 55055 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी, 55116 कप्तानगंज-थावे सवारी गाड़ी, 55108 कप्तानगंज-थावे सवारी गाड़ी, 55105 छपरा कचहरी-थावे सवारी गाड़ी, 55110 छपरा कचहरी-थावे सवारी गाड़ी, 55104 छपरा कचहरी-थावे सवारी गाड़ी, 55101 छपरा कचहरी-मऊ सवारी गाड़ी, 55104 वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी, 75102 औंड़िहार-छपरा डेमू गाड़ी, 75269/75270 सोनपुर-छपरा-सोनपुर डेमू गाड़ी, 75203 सोनपुर-पंचदेवरी हाल्ट डेमू गाड़ी, 05297/05298 पाटलिपुत्र-बलिया-पाटलिपुत्र मेमू विशेष गाड़ी, 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी, 05163/05164 औंड़िहार-सारनाथ-औंड़िहार विशेष गाड़ी, 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर छावनी एक्सप्रेस, 15129 गोरखपुर छावनी-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस तथा 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर छावनी सवारी गाड़ी निरस्त है।
– 05 अक्टूबर,2025 को 75204 पंचदेवरी हाल्ट-सोनपुर डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली गाड़ियाँ
– 03 अक्टूबर,2025 को नई दिल्ली से चलाई गयी 12554 नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर छावनी-कप्तानगंज-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जा रही है।
– 03 अक्टूबर,2025 को अमृतसर से चलाई गयी 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर छावनी-कप्तानगंज-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जा रही है।
– 03 अक्टूबर,2025 को नई दिल्ली से चलाई गयी 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गोरखपुर छावनी-कप्तानगंज-थावे-छपरा ग्रामीण के रास्ते चलायी जा रही है।
– 03 अक्टूबर,2025 को काठगोदाम से चलाई गयी 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर छावनी-कप्तानगंज-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जा रही है।
– 03 अक्टूबर,2025 को अमृतसर से चलाई गयी 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर छावनी-कप्तानगंज-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जा रही है।
– 03 अक्टूबर,2025 को नई दिल्ली से चलाई गयी 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गोरखपुर छावनी-कप्तानगंज-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जा रही है।
– 03 अक्टूबर,2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलाई गयी 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-दानापुर-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलायी जा रही है।
– 03 अक्टूबर,2025 को आनन्द विहार टर्मिनल से चलाई गयी 04096 आनन्द विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग वाराणसी-पं दीनदयाल उपाध्याय जं.-दानापुर-पाटलिपुत्र के रास्ते चलायी जा रही है।
– 03 अक्टूबर,2025 को दुर्ग से चलाई गयी 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जौनपुर-अयोध्या धाम जं.-गोरखपुर के रास्ते चलायी जा रही है।
– 03 अक्टूबर,2025 को अमृतसर से चलाई गयी 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-पं दीनदयाल उपाध्याय जं.-पाटलिपुत्र के रास्ते चलायी जा रही है।
– 03 अक्टूबर,2025 को डिब्रुगढ़ से चलाई गयी 15903 डिब्रुगढ़-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सोनपुर-पाटलिपुत्र-पं दीनदयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी-लखनऊ के रास्ते चलायी जा रही है।
– 03 अक्टूबर,2025 को नई दिल्ली से चलाई गयी 04450 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गोरखपुर छावनी-पनियहवा-नरकटियागंज के रास्ते चलायी जा रही है।
– 03 अक्टूबर,2025 को मथुरा जं. से चलाई गयी 15110 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर छावनी-कप्तानगंज-थावे के रास्ते चलायी जा रही है।
– 04 अक्टूबर,2025 को गोरखपुर से चलाई गयी 03528 गोरखपुर-आसनसोल पूजा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गोरखपुर छावनी-थावे-सीवान के रास्ते चलायी गयी।
– 04 अक्टूबर,2025 को बरौनी से चलाई गयी 15231 बरौनी-गांेदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सोनपुर-पाटलिपुत्र-पं दीनदयाल उपाध्याय जं.-मिर्जापुर के रास्ते चलायी जा रही है।
– 04 अक्टूबर,2025 को बरौनी से चलाई गयी 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-कप्तानगंज-गोरखपुर छावनी के रास्ते चलायी जा रही है।
– 04 अक्टूबर,2025 को दरभंगा से चलाई गयी 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-कप्तानगंज-गोरखपुर छावनी के रास्ते चलायी जा रही है।
– 04 अक्टूबर,2025 को दरभंगा से चलाई गयी 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार सम्पर्क क्रांती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-कप्तानगंज-गोरखपुर छावनी के रास्ते चलायी जा रही है।
– 04 अक्टूबर,2025 को जयनगर से चलाई गयी 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-कप्तानगंज-गोरखपुर छावनी के रास्ते चलायी जा रही है।
– 04 अक्टूबर,2025 को ललितग्राम से चलाई गयी 12553 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-कप्तानगंज-गोरखपुर छावनी के रास्ते चलायी जा रही है।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजनेशन
– 04 अक्ब्टूबर,2025 को लखनऊ जं. से चलाई जाने वाली 15034 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस गोरखपुर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-पाटलिपुत्र के मध्य निरस्त रहेगी।
– 04 अक्टूबर,2025 को पाटलिपुत्र से चलाई जाने वाली 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस गोरखपुर से लखनऊ जं. के मध्य चलायी जायेगी। यह गाड़ी पाटलिपुत्र-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
– 03 अक्टूबर,2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलाई गयी 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस गोरखपुर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-आजमगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।
– 04 अक्टूबर,2025 को आजमगढ़ से चलाई जाने वाली 20104 आजमगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस आजमगढ़ के स्थान पर गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य चलाई जायेगी। यह गाड़ी आजमगढ़-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
– 04 अक्टूबर,2025 को वाराणसी सिटी से चलाई गयी 55140 वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी छपरा के स्थान पर बलिया में टर्मिनेट करेगी। यह गाड़ी बलिया-छपरा के मध्य निरस्त रहेगी।
– 04 अक्टूबर,2025 को नौतनवा से चलाई गयी 55044 नौतनवा-गोरखपुर सवारी गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल में टर्मिनेट करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-नकहा जंगल के मध्य निरस्त रहेगी।
– 04 अक्टूबर,2025 को वाराणसी सिटी से चलाई गयी 55140 वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी छपरा के स्थान पर बलिया में टर्मिनेट करेगी। यह गाड़ी बलिया-छपरा के मध्य निरस्त रहेगी।
– 04 अक्टूबर,2025 को गोरखपुर से चलाई जाने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी से चलायी जायेगी। यह गाड़ी भटनी-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
– 04 अक्टूबर,2025 को बनारस से चलाई गयी 15104 बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी में अपनी यात्रा समाप्त की। यह गाड़ी भटनी-गोरखपुर के मध्य निरस्त रही।
– 04 अक्टूबर,2025 को बढ़नी से चलाई गयी 55074 बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल में अपनी यात्रा समाप्त की। यह गाड़ी नकहा जंगल-गोरखपुर के मध्य निरस्त रही।
– 04 अक्टूबर,2025 को नौतनवा से चलाई गयी 55070 नौतनवा-गोरखपुर सवारी गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल में अपनी यात्रा समाप्त की। यह गाड़ी नकहा जंगल-गोरखपुर के मध्य निरस्त रही।
इसके अतिरिक्त गोरखपुर छावनी-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर छावनी अप एवं डाउन रेल खण्ड, छपरा-औंड़िहार-छपरा अप एवं डाउन रेल खण्ड तथा औंड़िहार-भटनी रेल खण्ड पर संरक्षा के दृष्टिगत गाड़ियों को नियंत्रित कर चलाया जा रहा है। स्टेशनों पर यात्रियों को जन संबोधन प्रणाली के माध्यम से लगातार अवगत कराया जा रहा है, तथा रेल यात्रियों को खाने-पीने का समान वितरित किया जा रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.