बनियापुर: सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा गाव मे शॉच को गयी एक महिला अज्ञात सकार्पियों ने कुचल डाला ,जिससे घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गयी।घटना की जानकारी ग्रामीणों को तब हुई जब लोग सुबह निकले। घटना के संबंध मे बताया गया है कि मोती छपरा गाव निवासी बिदा राय की 60 वर्षीय पत्नी शनिचरी देवी सुबह शौच के लिए बगल के सड़क पार कर रही थी,तभी तेज गति से आ रही अज्ञात सकार्पियों ने गक्का मार दिया ।जिससे बुरी तरह जख्मी होने के साथ महिला ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया।घटना से परिजनो मे मातमी सन्नाटा छा गया है।
शौच को गयी वृद्ध महिला को अज्ञात स्कॉर्पियो ने रौदा, मौत
2022-02-20