Chhapra: नयागांव थाना में लंबे समय से थानाध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं प्रशासनिक कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने नई नियुक्ति की है।
पुलिस केन्द्र, सारण में पदस्थापित पु०अ०नि० मनोज कुमार-2 को नया गांव थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नवनियुक्त पद पर योगदान करने तथा योगदान प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।