Chhapra: छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त सुमित कुमार के कक्ष में जन साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिसमें 10 व्यक्तियों ने अपनी सस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया। सभी की शिकायत को सुना गया।
जिसमें किसी के द्वारा होल्डिंग अलग करने की बात कही गई। गुदरी बाजार में नगर निगम द्वारा दिए गए दुकान की चाबी के संबंध में बात कही गई। पत्थर बाजार में नाला अतिक्रमण कर लिया गया है इस संबंध में बात कही गई। जगह जगह सड़क को अतिक्रमण कर लिया गया है उसको अतिक्रमण मुक्त करने हेतु बात कही गई।
नगर आयुक्त सुमित कुमार ने सभी 10 व्यक्तियों से जन साक्षात्कार के माध्यम से एक-एक करके सभी के समस्याओं को सुना और संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को आदेश दिया कि सप्ताह से 10 दिन के अंदर समस्या का समाधान हो जाना चाहिए।
जन साक्षात्कार में उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे।
आपको बता दें कि छपरा नगर निगम में प्रत्येक शुक्रवार को जन साक्षात्कार के माध्यम से निगम क्षेत्र में जनता की समस्याओं से अधिकारी अवगत हो रहे हैं। आज से इसकी शुरुआत हुई है।







