सारण, 20 जुलाई (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशानुसार सोमवार को पहाड़ीचक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह और साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। इसके अलावा गुड टच-बैड टच और सोशल मीडिया के सुरक्षित व जिम्मेदार इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी दी गई। पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने सतर्कता पर जोर देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। “जो आज शुरू हुआ, उसे अंजाम तक पहुंचाना होगा” : दिल्ली प्रदर्शन के बाद महुआ मोइत्रा का युवाओं के नाम संदेश टीम ने छात्राओं से जागरूक नागरिक बनकर समाज को सुरक्षित बनाने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्राप्त जानकारी को अपने परिजनों और आसपास के लोगों तक पहुँचाकर जागरूक करने का संकल्प लिया। खराब मौसम के कारण अमरनाथ व वैष्णो देवी यात्रा तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो सकी, लापता 6 लोगों की तलाश जारी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 20 जुलाई (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशानुसार सोमवार को पहाड़ीचक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह और साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। इसके अलावा गुड टच-बैड टच और सोशल मीडिया के सुरक्षित व जिम्मेदार इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी दी गई।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने सतर्कता पर जोर देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
टीम ने छात्राओं से जागरूक नागरिक बनकर समाज को सुरक्षित बनाने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्राप्त जानकारी को अपने परिजनों और आसपास के लोगों तक पहुँचाकर जागरूक करने का संकल्प लिया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ