Breaking News

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में रिकॉर्ड मतदान, शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत वोटिंग

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना, 11 नवंबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह पिछले दोनों चरण की तुलना में अधिक रहा, जिससे अंतिम चरण में मतदान को लेकर जबरदस्त रुझान देखा गया।

SHARDA
विज्ञापन

सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कई बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं और युवा मतदाताओं ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्रामीण इलाकों में मतदान प्रतिशत शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक रहा। चुनाव आयोग के अनुसार, देर शाम तक के आंकड़ों में और वृद्धि की संभावना है, क्योंकि बूथों पर 6 बजे तक मतदान होना है।

दूसरे चरण में कुल 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ-साथ जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

अंतिम चरण के इस मतदान के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। अब सभी की निगाहें मतगणना दिवस 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब जनता के जनादेश का फैसला सामने आएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

विभिन्न जिलों में शाम पांच बजे तक हुए मतदान ( आकड़े प्रतिशत में)

पश्चिम चम्पारण-69.02

पूर्वी चम्पारण-69.31

शिवहर-67.31

सीतामढ़ी-65.29

मधुबनी-61.79

सुपौल-70.69

अररिया-67.79

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

किशनगंज-76.26

पूर्णियां-73.79

कटिहार-75.23

भागलपुर-66.03

बांका-68.91

कैमूर (भभुआ)-67.22

रोहतास-60.69

अरवल-63.06

जहानाबाद-64.36

औरंगाबाद-64.48

गया-67.50

नवादा-57.11

जमुई -67.81

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें