Breaking News

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में आरडीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

2 Min Read

Chhapra: शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आरडीएस पब्लिक स्कूल के चार होनहार विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार तथा अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र सौम्यंक गौतम ने 300 अंकों में से 212 अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं सुहानी कुमारी ने 300 में से 192 अंक, सुहानी कुमारी ने 300 में से 172 प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त अभिषेक मणि तिवारी ने 300 में से 157 अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, सभी सफल विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

विद्यालय के निदेशक जगदीश सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी है। विद्यालय परिसर में छात्रों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

उल्लेखनीय है कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा देशभर में आयोजित की जाती है, जिसमें चयनित छात्रों को सैन्य अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्राप्त होता है। ऐसे में आरडीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे छपरा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें