Breaking News

व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था की एहतियातन जांच

1 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर–1 द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का एहतियातन निरीक्षण/जांच किया गया।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, सुरक्षा प्रबंधों तथा कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

विज्ञापन

इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को और अधिक सतर्कता, मुस्तैदी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), कोर्ट सुरक्षा प्रभारी, नगर थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सारण पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें