Breaking News

सारण के प्रशांत कुमार सिंह का रणजी ट्रॉफी फाइनल में चयन, जिले में खुशी की लहर

1 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा पटना में आयोजित रणजी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के लिए सारण क्रिकेट संघ के खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिंह (सीनियर) का चयन किया गया है। वे स्वर्गीय लाल मोहन सिंह एवं माता शारदा देवी के सुपुत्र हैं।

विज्ञापन

नववर्ष में बिहार टीम में स्थान बनाकर प्रशांत कुमार सिंह ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे सारण जिले का नाम रोशन किया है।
प्रशांत कुमार सिंह के चयन पर सारण जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन

संघ की अध्यक्ष इंदु कुमारी उर्फ अनु सिंह, उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, सचिव श्वेता सिंह, संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार, कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी, खिलाड़ी प्रतिनिधि संजय कुमार उर्फ राहुल, क्लब प्रतिनिधि कैसर अनवर, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व सचिव सुनील कुमार सिंह, बीसीए के पूर्व उपाध्यक्ष विभूति नारायण शर्मा, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, मनन राय सहित अन्य लोगों ने प्रशांत कुमार सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें